पाकिस्तान ने एक बार फिर की नापाक हरकत, भारतीय नाव पर चलाई गोली, गई जान
पाकिस्तान ने एक बार फिर की नापाक हरकत, भारतीय नाव पर चलाई गोली, गई जान
Share:

पाकिस्तान की एक घटिया हरकत सामने आई है। पाकिस्तानी मरीन ने गुजरात के द्वारका में समुद्री क्षेत्र में भारतीय नाव पर गोलीबारी की। कहा जा रहा है कि गोलीबारी में एक मछुआरे की मौत हो गई, जबकि दूसरा चोटिल है। पाकिस्तानी मरीन ने जिस बोट पर गोलीबारी की उसका नाम जल परी था। गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। 

वहीं, चोटिल को द्वारका के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। कहा जा रहा है कि जिस समय पाकिस्तानी मरीन ने ये हमला किया, उस समय बोट भारतीय सीमा में ही थी। पाकिस्तान सीमा के साथ समुद्री सीमा पर भी इस प्रकार की हरकतों को अंजाम देता रहता है। बीते वर्ष अप्रैल में भी गुजरात के समुद्री क्षेत्र में समुद्री सीमा के समीप पाकिस्तानी मरीन ने दो बोटों पर गोलीबारी कर दी थी। 

वही उस समय बोट पर 8 व्यक्ति सवार थे। इस गोलीबारी में यूपी का रहने वाला एक व्यक्ति घायल हो गया था। ये दोनों नांव द्वारका में समुद्री क्षेत्र में थीं। हालांकि, द्वारका के एसपी का कहना था कि शायद बोटों ने समुद्री सीमा को पार कर दिया था, तत्पश्चात, पाकिस्तानी मरीन ने उनपर गोलीबारी की। मछुआरों ने अपने रेडियो सेट से भारतीय कोस्ट गार्ड को खबर दी थी। इसके पश्चात भारत ने इसे पाकिस्तानी समकक्षों के सामने उठाया था। पाकिस्तान मरीन ने पुष्टि की कि उन्होंने दो नावों को पकड़ लिया। तत्पश्चात, उन्हें वापस भारत लाया गया।

हृदयविदारक! आपस में भिड़ी 2 बाइक, सड़क पर गिरे 6 शख्स, और फिर...

रेलवे क्रासिंग पार कर रहा था परिवार, हुआ मौत का शिकार

छठ पूजा को और खास बना देंगे ये टॉप 5 छठ गीत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -