RSS कार्यकर्ता पर चाकूओं से वार, माकपा कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप
RSS कार्यकर्ता पर चाकूओं से वार, माकपा कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप
Share:

कन्नूर ​: केरल के कन्नूर जिले में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता को आॅटोरिक्शा से बाहर खींचा गया। जिस पर कथिततौर पर माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चाकू से वार कर दिए। चाकू लगने के चलते आरएसएस कार्यकर्ता घायल हो गया। इसी आॅटो रिक्शा में स्कूली विद्यार्थी भी सवार थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कक्षा 1 और कक्षा 4 के विद्यार्थियों  को एक आॅटो चालक स्कूल छोड़ने जा रहा था। इतने में ही माकपा कार्यकर्ता आॅटोरिक्शा चालक एवी बीजू के पास पहुंचे और उन्होंने तलवार और चाकूओं से उन पर हमला कर दिया, आॅटो चालक बुरी तरह से घायल हो गया।

इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा कहा गया कि घायल बीजू को स्थानीय चिकित्सालय ले जाया गया। जिसके बाद उसे कोझिकोड़ मेडिकल काॅलेज में दाखिल करवा दिया गया। अस्पताल में भर्ती आॅटो चालक से पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस ने कहा कि आॅटो चालक के शरीर से बहुत रक्त बह गया है हालांकि उसकी हालत स्थिर है। मगर उसके होंठ  और पीठ पर लगभग 8 स्थानों पर चाकू से वार किए गए थे। पुलिस द्वारा हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है। आरोपियों पर प्राणघातक हमले का आरोप भी है। माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के मजबूत राजनीतिक गढ़ के तौर पर जाने जाने वाले कन्नूर में पार्टी कार्यकर्ताओं और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता आपस में लड़ते रहे हैं। यह आॅटो चालक भी आरएसएस से जुड़ा हुआ है। हालांकि राज्य में भाजपा की पकड़ ढीली है और इसे छोटा दल माना जाता है।  

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -