MP में फिर आदिवासियों पर हुआ अत्याचार, बंधक बनाकर 8 घंटे तक की पिटाई
MP में फिर आदिवासियों पर हुआ अत्याचार, बंधक बनाकर 8 घंटे तक की पिटाई
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश के सीधी, शिवपुरी के बाद अब इंदौर में आदिवासी समुदाय के दो लकड़ों के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने की घटना सामने आई है। गाड़ी गिरने को लेकर हुए विवाद में मजदूरी करने वाले दो भाइयों के साथ मारपीट की गई। पीड़ितों में एक नाबालिग है। प्राप्त खबर के अनुसार, घटना शुक्रवार रात राऊ थाना क्षेत्र की है। धार जिले के मांडल क्षेत्र के रहने वाले दो भाई इंदौर में ट्रेजर फैंटाइजी में मजदूरी करते हैं। शुक्रवार की शाम को दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर मजदूरी करके वापस जा रहे थे। इसी के चलते तेज वर्षा होने लगी, जिसके चलते ट्रेजर फैंटाइजी के पास इनकी मोटरसाइकिल गिर गई। 

वही इस बात पर दोनों भाइयों का सुमित चौधरी, जयपाल सिंह बघेल और प्रेमसिंह परमार से विवाद हो गया। फिर इन तीनों ने मिलकर दोनों भाइयों को बंधक बना लिया तथा पास ही उपस्थित गार्ड रूम में ले गए। यहां तीनों ने मिलकर दोनों को बेरहमी से पीटा। लगभग 8 घंटे तक दोनों भाइयों को बंधक बनाए रखा गया और उनके साथ मारपीट की गई। मामले पर जानकारी देते हुए DCP आदित्य मिश्रा ने कहा कि मामला सामने आने के पश्चात् पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया था। सबसे पहले दोनों पीड़ितों को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया है। फिर मुख्य अपराधी सुमित चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके दोनों साथी जयपाल एवं प्रेमसिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

मध्य प्रदेश के सीधी में एक आदिवासी पर शख्स ने पेशाब किए जाने का मामला सामने आया था। इसका वीडियो भी सामने आया था। अपराधी प्रवेश शुक्ला पर एक्शन लिया गया था। उसे गिरफ्तार किया गया था तथा उस पर NSA लगाने की बात कही गई थी। अपराधी को जेल भेज दिया है। मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि इस प्रकार की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

आनंद मोहन का भाजपा पर हमला, कहा- '16 साल से जेल में बंद व्यक्ति से डर गई सबसे बड़ी पार्टी'

दिग्विजय सिंह ने फैलाया 'पिछड़ों-मुसलमानों' को भड़काने वाला झूठ ! दर्ज हुई FIR, लोगों ने खोल डाला पुराना कच्चा चिट्ठा

'भाजपा की नीति विपक्ष को कमजोर करने की है...', नासिक में बोले शरद पवार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -