अमेरिका के अंतरिक्ष यात्रियों ने किया स्पेस में वाॅक
अमेरिका के अंतरिक्ष यात्रियों ने किया स्पेस में वाॅक
Share:

वाशिंगटन। अमेरिका के दो अंतरिक्ष यात्रियों ब्रेस्निक और अकाबा ने अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन आईएसएस के बाहर 7 घंटे तक स्पेस वाक किया। इस दौरान ये आईएसएस के रोबोटिक आर्म को ठीक करने पहुंचे। यहां उन्होंने इस उपकरण के जले हुए फ्यूज को बदला और हाई डेफिनेशन कैमरा सिस्टम लगाया।

अंतरिक्ष यात्रियों ने जो कैमरा सिस्टम बदला उसे रोबोटिक आर्म में 5 अक्टूबर को लगाया गया था। इन लोगों ने एंड इफेक्टर को दुरूस्त किया। दोनों की यात्रा 6 घंटे 49 मिनट तक चली। गौरतलब है कि इसके पहले भी दोनों स्पेस में जा चुके हैं। वे अभी तक अंतरिक्ष में 53 दिन और 6 घंटे व 25 मिनट तक कार्य कर चुके हैं।

गौरतलब है कि अंतरिक्ष में अमेरिका की स्पेस एजेंसी बहुत महत्वपूर्ण अभियान चला चुकी है। कई बार स्पेस एजेंसी ने महत्वपूर्ण प्रक्षेपण किए हैं मगर अब भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो भी कई सफलताऐं प्राप्त कर चुकी है। इसरो द्वारा अमेरिका और अन्य देशों के सैटेलाईट्स को अंतरिक्ष में स्थापित किया जा चुका है। 

अलकायदा का आतंकी अमेरिकी सेना के ठिकानों पर हमले का दोषी करार

प्रेमिका जलती रही जिंदा, भाग निकला प्रेमी

अपनी एजेंसी से आॅस्ट्रेलिया जानेगा, अंतरिक्ष के रहस्य

सभी को पीछे छोड़ 'मोस्ट सेंसेशनल सेलेब्रिटी' बने कपिल शर्मा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -