असम: बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बना ये विधायक, इस तरह करते हैं मदद
असम: बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बना ये विधायक, इस तरह करते हैं मदद
Share:

गोलाघाट: मानसून के इस मौसम में देश भर के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालत बन गए हैं। बिहार झारखण्ड समेत पूर्वोत्तर राज्यों की कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिसके चलते गाँवों में बाढ़ का पानी घुस आया है। असम में भी कुछ इसी तरह के हालत हैं, लेकिन यहां एक विधायक बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बनकर आया है।

असम के गोलाघाट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक मृणाल सेकिया ने बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से चलता फिरता किचन बनाया है। वे इस किचन में तैयार खाना वाहन में लेकर स्वयं बाढ़ पीडि़तों के पास ले जाते हैं और उन्‍हें परोसते हैं। मृणाल सेकिया असम की समतई विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं। मृणाल सेकिया कहते हैं कि वे बाढ़ पीड़ितों के लिए यह वाहन लेकर खुद खाना देने जाते हैं। पिछले साल गाड़ी नहीं होने की वजह से काफी तकलीफ हुई थी। बाढ़ पीड़ितों को खाना देने में इस बार इस वहां होने से तकलीफ नहीं होगी। खाना बाढ़ पीड़ितों को जल्द से जल्द पहुंच सकेगा। 

वे कहते हैं कि अगर कोई बाढ़ के दौरान बीमार भी होगा तो गाड़ी उसे उपचार के लिए लेकर जाएगी। उन्होंने कहा कि मैं प्रति दिन बाढ़ पीड़ितों को खाना खिलाऊंगा यह मेरा वादा है। उन्‍होंने यह भी कहा कि अगर कोई संगठन यहां गरीब बाढ़ पीड़ितों को खाना खिलाने के लिए या सहायता करने के लिए आगे आना चाहते हैं तो वो मेरा सहयोग कर सकता है।

National Law University Delhi में इन पदों पर जॉब ओपनिंग, ये है लास्ट डेट

पांचवे दिन भी पेट्रोल के दामों में मिली राहत, डीजल की कीमत भी रही स्थिर

JRF के पदों पर जॉब ओपनिंग, मिलेगा आकर्षक वेतन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -