जानिए क्यों असम के CM ने कहा अर्जुन कपूर और रोहित शेट्टी को धन्यवाद?
जानिए क्यों असम के CM ने कहा अर्जुन कपूर और रोहित शेट्टी को धन्यवाद?
Share:

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने हाल ही में अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) को धन्यवाद किया है। जी दरअसल ऐसा इसलिए क्योंकि इन दोनों ने राज्य में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख रुपये के योगदान दिए हैं। आप सभी को बता दें कि CM ने अर्जुन और रोहित की तारीफ करते हुए ट्विटर पर उनका शुक्रिया अदा किया। उन्होंने ट्वीट किया है और लिखा है, "बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और निर्देशक रोहित शेट्टी मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख रुपए के योगदान के साथ असम के बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़े हैं। मैं उनकी चिंता और उदारता के कार्य के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं।"

आप सभी को बता दें कि मई में राज्य के कई जिलों में भारी बाढ़ और भूस्खलन के बाद असम एक बार फिर लगातार बारिश की चपेट में है। जी हाँ और असम में बीते 24 घंटों में बाढ़ से चार लोगों की मौत हो गई है, जिससे राज्य के 25 जिलों में 11।09 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं असम में कई जगहों पर मानस, पगलाड़िया, पुथिमारी, कोपिली, गौरांग और ब्रह्मपुत्र नदियों का जलस्तर भी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है।

आप सभी को बता दें कि अर्जुन ने हाल ही में अपनी फिल्म 'द लेडीकिलर' की शूटिंग पूरी की, जिसमें भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) भी हैं। जी दरअसल वह एक विलेन रिटर्न्स में नजर आएंगे और फिल्म में अभिनेता जॉन अब्राहम, दिशा पटानी और तारा सुतारिया भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। यह 29 जुलाई, 2022 को रिलीज होगी। इसके अलावा उनके पास कुट्टी भी पाइपलाइन में है। जी हाँ और कुट्टी में कोंकणा सेनशर्मा, राधिका मदान, नसीरुद्दीन शाह और तब्बू नजर आएंगी।

आखिर क्यों ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है #BoycottBrahmastra?

इस मंदिर का प्रसाद खाने से ठीक हो जाता है कैंसर!

VIDEO: शादी की इतनी खुशी कि शख्स ने हवा में उड़ा दिए 500 रुपये के कई नोट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -