पहले देश को बांटा, अब 'भारत जोड़ो यात्रा' से क्या फायदा, पाकिस्तान से अपनी यात्रा शुरू करो
पहले देश को बांटा, अब 'भारत जोड़ो यात्रा' से क्या फायदा, पाकिस्तान से अपनी यात्रा शुरू करो
Share:

गुवाहाटी: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा का दिया बयान सुर्खोयों में आ गया हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा भारत से नहीं, बल्कि पाकिस्तान से आरंभ करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत पहले से जुड़ा हुआ है और एकजुट है। ऐसे में कांग्रेस को पाकिस्तान में इस यात्रा का आयोजन करना चाहिए।

कांग्रेस ने ही किया था भारत का बंटवारा:-

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि 1947 में भारत का विभाजन हुआ और भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने का कोई फायदा नहीं हुआ। मीडिया से बात करते हुए सीएम सरमा ने कहा है कि 1947 में कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत का बंटवारा किया गया था। यदि वे भारत जोड़ो यात्रा आरंभ करना चाहते हैं, तो राहुल गांधी को पाकिस्तान में ऐसा करना चाहिए। भारत में इस यात्रा को करने के क्या लाभ हैं? भारत पहले से ही जुड़ा हुआ और एकजुट है।

वहीं, इस यात्रा को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार (6 सितम्बर) को कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के माध्यम से लोग महंगाई, बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों पर एकजुट होंगे। यह यात्रा देश में फैली नफरत के विरुद्ध है। ये लोगों को एकजुट करने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि हम सकारात्मक सियासत की शुरुआत कर रहे हैं। हम आपकी सुनना चाहते हैं, हम आपकी समस्याओं का निराकरण करना चाहते हैं। हम अपने प्यारे देश को एक करना चाहते हैं। आओ मिलकर भारत को एक करें।

राहुल गांधी के कंटेनर में एक, शौचालय और स्लीपिंग बेड की सुविधा:-

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ अलग-अलग राज्यों के 100 नेता हिस्सा लेंगे। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा 150 दिन की होगी, जिसमें 3,570 किलोमीटर की दूरी की जाएगी। यात्रा में शामिल लोग किसी होटल में नहीं ठहरेंगे और ट्रकों पर बने कंटेनरों में रात गुजरेंगे। हालाँकि, कुल 60 ऐसे कंटेनरों को ही सर्वसुविधा युक्त आशियानों में तब्दील कर दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, कंटेनरों में स्लीपिंग बेड, शौचालय और AC जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं।

'वो हमें जमीन पर लाकर तो दिखाएं', अमित शाह पर जमकर बरसे उद्धव ठाकरे

ममता बनर्जी के एक और मंत्री पर लटकी गिरफ़्तारी की तलवार, कोयला घोटाले में CBI की रेड

आज से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, इस 'कंटेनर' में रहकर 3570 KM की दूरी तय करेंगे राहुल गांधी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -