असम रैली में बोले CM योगी आदित्यनाथ- 'भारत का काम राम के बिना नहीं चल सकता'
असम रैली में बोले CM योगी आदित्यनाथ- 'भारत का काम राम के बिना नहीं चल सकता'
Share:

गुवाहाटी: असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज यानी बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहाँ रैली कर रहे हैं। वह असम के होजाई में रैली कर रहे हैं। इस रैली से पहले उन्होंने गुवाहाटी में प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर की पूजा की। वहीं रैली के दौरान योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया।

इसी के साथ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि, 'पहले की सरकारों ने उत्तर-पूर्व के राज्यों की अनदेखी की।' इस दौरान उन्होंने कहा, 'उत्तर-पूर्व के राज्यों के विकास में अब पंख लग गए हैं। कामाख्या मंदिर में जयश्री राम के नारे सुनकर आनंद मिला।' वहीं आगे उन्होंने रैली को सम्बोधित करते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर का सपना पूरा हुआ। भारत का काम राम के बिना नहीं चल सकता। इसके अलावा योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब तीन तलाक कहने वाले लोग जेल जाएंगे।' इसी के साथ रैली में योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि, 'असम में समृद्धि देने वाली सरकार ही होनी चाहिए।'

इसी के साथ उन्होंने आगे यह भी कहा कि, 'प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाई गई, अब असम का व्यक्ति भी वहां जाकर रह सकता है।' अभी भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन जारी है। आगे की और अपडेट्स जानने के लिए आप जुड़े रहिये हमारे साथ।

उत्तर प्रदेश में शिक्षकों के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

बढ़ते कोरोना के बीच अहमदाबाद में पार्क और गार्डन्स को बंद करने का दिया गया आदेश

बीजेपी सबसे भ्रष्टाचारी पार्टी है, पूरे भारत को बर्बाद कर दिया: ममता बनर्जी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -