रणवीर-आलिया के रीमिक्स गाने पर भड़कीं आशा भोसले, कह डाली ये बड़ी बात
रणवीर-आलिया के रीमिक्स गाने पर भड़कीं आशा भोसले, कह डाली ये बड़ी बात
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के जानी मानी मशहूर सिंगर आशा भोसले शुरू से ही रीमिक्स गानों पर अपनी राय को लेकर मुखर रही हैं। अक्सर आशा भोसले ने इन पर एतराज व्यक्त किया है। हाल ही में करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म में आशा के गाने 'झुमका गिरा रे...' का रीमेक किया गया। रणवीर सिंह-आलिया भट्ट पर फिल्माए गाने 'व्हॉट झुमका' को सभी ने पसंद किया, मगर इस गाने ने आशा का गुस्सा भड़का दिया है।

अपने एक इंटरव्यू में आशा ने कहा- यदि म्यूजिक डायरेक्टर्स और गायकों में इतनी काबिलियत होती कि कुछ नया ला पाते। काबिलियत तो हैं नहीं तो रीमिक्स ही करेंगे। इसलिए तो पुराने गानों को तोड़मरोड़ कर उपयोग करते रहते हैं। व्हॉट झुमका का उदाहरण देते हुए आशा ने कहा- वो गाना कितना चल रहा है। वो एक नई फिल्म में आया है। मगर गाना पुराना है। पुराने गानों में लिरिक्स होते थे, गायक होते थे, म्यूजिक होता था। वो हर चीज का कॉम्बिनेशन हुआ करता था।

वही इतना ही नहीं, उनमें स्टार्स भी हुआ करते थे। यदि किसी सिनेमैटोग्राफर ने शॉट अच्छा नहीं लिया होता तो गाना का इम्पैक्ट किसी पर नहीं पड़ता। आगे आशा ने कहा- उन गानों के पीछे बहुत मेहनत लगती थी। राइटर कम्पोजर के साथ बैठता था। हर शब्द को डिस्कस किया जाता था। बल्कि बड़े से बड़ा लिरीसिस्ट भी एक-एक शब्द के लिए लड़ता था। हाल ही में आशा ने बताया था कि वो आजकल के कई गाने सुनती ही नहीं हैं। क्योंकि अच्छी प्रकार से लिखे होते ही नहीं हैं। जब मन होता है तो पुराने सुनती हैं।

'घूमर' पर आई वीरेंद्र सहवाग की प्रतिक्रिया, अमिताभ बच्चन ने जताया आभार

7 दिन में 250 करोड़ के पार पहुंची गदर 2 की कमाई, जानिए OMG 2 का हाल

विदेशी सिंगर्स को पछाड़ भारत के सबसे लोकप्रिय गायक बने अरिजीत सिंह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -