आशा बोली मेरी बायोपिक में हो यह अभिनेत्री
आशा बोली मेरी बायोपिक में हो यह अभिनेत्री
Share:

बॉलीवुड में हिंदी फिल्म जगत की मशहूर सिंगर आशा भोंसले ने कल ही अपना जन्मदिन मनाया था. आशा जी का जन्म महाराष्ट्र के ‘सांगली’ में हुआ। यह फिल्म इंडस्ट्री में आशा ताई के नाम से भी जानी जातीं हैं। बॉलीवुड की अनगिनत हस्तियों ने भी आशा जी को उनके जन्मदिन पर ढेरो शुभकामनाए दी है।

सुरों की मल्लिका आशा भोसले ने कहा है कि अगर उनकी जिंदगी पर कभी बायोपिक बने तो उनका किरदार प्रियंका चोपड़ा ही निभाए। वह इसलिए कि प्रियंका कमाल की अभिनेत्री तो हैं हीं, उनकी आवाज भी बड़ी सुरीली है। लिहाजा प्रियंका चोपड़ा ही उनके किरदार को जस्टिफाई करेंगी। आशा भोसले ने अपने 83वें जन्मदिन के मौके पर आयोजित एक रंगारंग कार्यक्रम में अपनी यह इच्छा जाहिर की।  आशा भोंसले ने अपने करियर की शुरुआत में उन्हें बेहद कड़ा संघर्ष करना पड़ा, उन्होंने अपने शुरूआती करियर में बी-सी ग्रेड की फिल्मों के लिए पार्श्व गायकी की।

आशा भोंसले ने अपना पहला गीत वर्ष 1948 में सावन आया फिल्म चुनरिया में गाया। आशा भोंसले की पहली शादी 16 वर्ष की उम्र में उनसे बड़े गणपत राव भोंसले से हुई।  उनकी यह शादी परिवार की इच्छा के विरुद्ध हुई थी, जिस कारण अपने घर भी छोड़ना पड़ा था।  आशा जी यह विवाह बेहद बुरी तरह असफल साबित हुआ था। शादी टूटने के बाद वह अपने बच्चो के साथ अपने घर आ गयीं। आशा जी ने दूसरी शादी राहुल देव वर्मन’(पंचम) से विवाह किया। यह विवाह आशा जी ने राहुल देव वर्मन के अंतिम सांसो तक सफलतापूर्वक निभाया। आशा जी की पहली शादी से उन्हें तीन बच्चे हैं। दो बेटे और एक बेटी।  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -