चैलेंज से निपटने को हमारी ओर देखती है दुनिया : मोदी
चैलेंज से निपटने को हमारी ओर देखती है दुनिया : मोदी
Share:

कुआलालंपुर: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय मलेशिया यात्रा पर है। 13वें आसियान-इंडिया समिट में हिस्सा लेने आए मोदी 10वें ईस्ट एशिया समिट में शामिल हुए। इस दौरान मोदी ने कहा, इस क्षेत्र में ग्लोबल चैलेंज से निपटने के लिए आज भी दुनिया हमारी ओर देखती है। हमारे भविष्य को एक साथ बनाने के लिए ईस्ट एशिया समिट बहुत अच्छा विकल्प है।

इस दौरान आसियान कम्युनिटी डेक्लेरेशन साइनिंग सेरेमनी में वे ईस्ट एशिया देशों के नेताओं के साथ नज़र आए। कुछ समय बाद पीएम मोदी कुआलालंपुर में भारतीय मूल के लोगो के बीच संबोधन देंगे। जानकारी दे की मलेशिया में 20 लाख से अधिक भारतीय निवासरत हैं।

इसके साथ ही मोदी रामकृष्ण आश्रम जाएंगे और अतिरिक स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। जानकारी देते चले की पीएम मोदी ने 13वें आसियान-इंडिया समिट हिस्सा लिया और स्पीच दी। इस दौरान मोदी ने कहा कि 21 वीं सदी एशिया की होगी।

मालूम हो की पेरिस हमले के दौरान मोदी G-20 सम्मलेन में थे इस दौरान ये मीटिंग आतकवाद पर केंद्रित हो गई थी। पेरिस हमले के बाद से ही दुनिया आतंकवाद जैसी मुश्किल से सामना करने पर विचार कर रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -