'4 दिनों से जेल में 8 साल का रिज़वान..', नितीश-तेजस्वी की सरकार पर भड़के ओवैसी
'4 दिनों से जेल में 8 साल का रिज़वान..', नितीश-तेजस्वी की सरकार पर भड़के ओवैसी
Share:

पटना: बिहार में 8 वर्षीय एक नाबालिग बच्चे को अरेस्ट किए जाने के बाद राज्य में हंगामा मचा हुआ है। अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने इसको लेकर महागठबंधन सरकार पर निशाना साधा है। ओवैसी ने नीतीश कुमार की सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि, 'सेक्युलरिज्म नहीं, सत्ता नहीं, हमें सम्मान चाहिए। बीते 4 दिनों से 8 साल का रिजवान जेल की सलाखों में कैद है।'

उन्होंने सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव से सवाल किया है कि, 'उसकी मां की बेबसी को आप लोग कैसे अनदेखा कर सकते हैं? रिजवान के साथ ऐसा वर्ताव क्यों किया जा रहा है? हमारा रिजवान कब रिहा होगा? दरअसल, सीवान में बीते दिनों महाबीरी मेला जुलूस के दौरान दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ था। इसके बाद पूरे इलाके में माहौल खराब हो गया था और तनाव फैल गया था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 20 लोगों को अरेस्ट किया था। इन्ही 20 लोगों में 8 साल के रिजवान से लेकर 70 साल के बुजुर्ग तक शामिल हैं।

इस मामले में 35 लोगों के खिलाफ नामजद और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों से कुल 20 लोगों को अरेस्ट किया था। बच्चे को गिरफ्तार करने और उसे जेल में रखने के बाद से ही एक पक्ष इससे खफा है और पुलिस के फैसले की आलोचना कर रहा है। इसी मामले को लेकर असदुद्दीन ओवैसी आज नीतीश सरकार पर भड़क गए और उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई।

हिंसा, आगज़नी झड़प.., भाजपा की भ्रष्टाचार विरोधी रैली के दौरान भिड़े TMC नेता

'कांग्रेस तो ख़त्म हो चुकी, उसके सवाल मत पूछो..', पंजाब में 'वेतन संकट' का प्रश्न टाल गए केजरीवाल

केरल के पूर्व मंत्री एन एम जोसेफ का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -