ऑटो पलटते ही गड्ढे में गिर गई महिला डॉक्टर, लगा दी नगर निगम को जमकर लताड़
ऑटो पलटते ही गड्ढे में गिर गई महिला डॉक्टर, लगा दी नगर निगम को जमकर लताड़
Share:

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर का नाम भले ही स्मार्ट सिटी की लिस्ट में सम्मिलित हो किन्तु यहां की सड़के आज भी गांवों से भी बद्दतर हालात में हैं। सड़क में जगह-जगह बड़े गड्ढे बने हैं, जिसके चलते आये दिन राहगीर सड़क दुर्घटनाओं का शिकार होते रहते हैं।

वही मंगलवार को एक महिला डॉक्टर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई, तत्पश्चात, महिला डॉ. ने नगर निगम को खरी खोटी सुनाने के साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत की। दरअसल, महिला ऑटो में बैठकर कहीं जा रही थी। इसी के चलते ऑटो गड्ढे में पलट गया। हालांकि महिला को चोट नहीं लगी। आस पास खड़े लोगों ने किसी प्रकार ऑटो को निकालकर सीधा किया।

वही खराब सड़कों का शिकार बनी महिला डॉक्टर जिज्ञासा ढींगरा ने कहा कि नगर निगम सड़कों पर गड्ढा खोदकर उसे भूल जाते हैं, जिसका शिकार आज वह हुई हैं। उन्होंने बोला कि नगर निगम गड्ढे खुला छोड़ देता है। उसमें बारिश का पानी भर जाता है तो वही गड्डा जानलेवा साबित होता है। डॉक्टर जिज्ञासा ढींगरा ने अपने साथ हुई घटना की शिकायत सी.एम हेल्पलाइन तथा जिलाधिकारी से करने की भी बात कही है। वही इस घटना से महिला डॉक्टर बहुत भड़की हुई है तथा वो इस पर सख्त एक्शन लेगी।

CRPF काफिले पर हुआ बड़ा नक्सली हमला, 3 जवान शहीद

'साहब! मैं जिंदा हूं...', डीएम कार्यालय पहुंची महिला की कहानी सुन हैरान हुए लोग

ट्विटर के इस यूजर ने रचा इतिहास, द्रोपदी मुर्मू समेत लगातार तीसरी बार सच हुई भविष्यवाणी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -