केजरीवाल ने लिखा लोकायुक्त की नियुति को लेकर LG को लेटर
केजरीवाल ने लिखा लोकायुक्त की नियुति को लेकर LG को लेटर
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली में लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ राज्यपाल नजीब जंग ने बैठक आयोजित की है। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और विपक्ष के नेता की बैठक आयोजित की गई है। जिसके अनुसार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा एलजी को पत्र लिखकर यह जानकारी दी गई, जिसमें कहा गया है कि राज्य में लोकायुक्त की नियुक्ति की जाना है। इस दौरान यह भी कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में उच्च न्यायालय की चीफ जस्टिस जी. रोहिणी और विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता को आमंत्रित करने की मांग भी की है।

कहा गया है कि लोकायुक्त की नियुक्ति के लिए मुख्य न्यायाधीश और विधानसभा में नेता विपक्ष की भी सहमति आवश्यक है। उल्लेखनीय है कि जन लोकपाल आंदोलन से अस्तित्व में आई आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद दिल्ली के लोकायुक्त की नियुक्ति एक बड़ा मसला है। विपक्ष लगातार आम आदमी पार्टी की सरहार पर आरोप लगा रही है। जिसमें कहा गया है कि मंत्रियों को बचाने के लिए सरकार लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं कर रही है। विपक्ष के लगातार बढ़ते विरोध के बाद सरकार लोकायुक्त की प्रक्रिया प्रारंभ करने जा रही है। जिसे लेकर राज्य की राजनीति में सकारात्मक माहौल बना हुआ है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -