केजरीवाल ने उड़ता पंजाब के बहाने बादल पर साधा निशाना
केजरीवाल ने उड़ता पंजाब के बहाने बादल पर साधा निशाना
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फिल्म उड़ता पंजाब की जमकर सराहना की। इसी के साथ उन्होंने पंजाब में होने वाले चुनाव को लेकर भाजपा-अकाली गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उनके परिवार को सशक्त फिल्म देखना चाहिए। इस तरह की फिल्म के माध्यम से राज्य में क्या हो रहा है यह स्पष्ट दिखाई देता हैै।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विट करते हुए लिखा कि उड़ता पंजाब देखी यह बहुत ही सशक्त फिल्म है। बादल को यह फिल्म जरूर देखना चाहिए। आखिर उन्होंने पंजाब के साथ क्या किया है। सीएम केजरीवाल ने यह भी कहा कि फिल्म मादक पदार्थो के रैकेट में राजनीतिज्ञों की संलिप्तता को दर्शा रही है। सीएम केजरीवाल ने ट्विट किया और कहा कि यह बात इस फिल्म में स्पष्टतौर पर दिखाई गई है कि राजनीतिक लोग चुनाव के दौरान मादक पदार्थ खुलेतौर पर बेच रहे हैं।

उनका कहना था कि पंजाब के हालात बहुत ही खराब हैं। उल्लेखनीय है कि इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने ए प्रमाणपत्र दिया था। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड द्वारा इस फिल्म में कांट-छांटकर फिल्म के प्रदर्शन को अनुमति दी गई थी। मगर सर्वोच्च न्यायालय ने फिल्म की रिलीज़ को स्वीकृति दे दी थी। दूसरी ओर मुंबई उच्च न्यायालय ने भी एक आदेश पर रोक लगाने से इन्कार कर दिया। फिल्म को एक कट के साथ रलीज़ किया गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -