केजरीवाल ने अपने ही मंत्री के प्रस्ताव को कहा अमानवीय औऱ बेकार
केजरीवाल ने अपने ही मंत्री के प्रस्ताव को कहा अमानवीय औऱ बेकार
Share:

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने एक मंत्री के प्रस्ताव को ही खारिज कर दिया है। दिल्ली सरकार में सामाजिक कल्याण मंत्री संदीप कुमार ने दिल्ली की सड़कों से भिखारियों को खदेड़ने का प्रस्ताव तैयार किया था। इसे केजरीवाल ने अमानवीय और बेकार बताते हुए रिजेक्ट कर दिया।

ट्विटर पर केजरीवाल ने इस प्रस्तावित कदम पर तत्काल रोक लगाने को कहा। इसके बाद मंत्री कुमार असमंजस की स्थिति में आ गए। वो बीते कई सप्ताह से भिखारियों को भगाने के लिए प्रोपोजल तैयार करने में जुटे थे।

अपने ट्विट में मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक विभाग जो सोच सकता था वो ये सबसे अमानवीय और बेकार कवायद है। मैं उन्हें इसे तत्काल रोकने के लिए निर्देश दे रहा हूं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -