आखिर पाकिस्तान क्यों जायेंगे मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ?
आखिर पाकिस्तान क्यों जायेंगे मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ?
Share:

नई दिल्ली : पाकिस्तान में कराची में साहित्य महोत्सव आयोजित होने जा रहा है। इस हेतु मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी निमंत्रण दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पाकिस्तान द्वारा दिए गए निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। माना जा रहा है कि वे इस महोत्सव के लिए पाकिस्तान जाऐंगे। दरअसल कराची साहित्य महोत्सव के लिए फिल्म कलाकार अनुपम खेर को पाकिस्तान से वीज़ा नहीं दिया गया। इसके बाद वे नहीं जा सके।

दूसरी ओर अभिनेत्री नंदिता दास ने अपनी अस्वस्थ्यता का हवाला देकर वहां जाने से इंकार कर दिया था। उल्लेखनीय है कि भारत और पाकिस्तान की हस्तियों के एक दूसरे के देशों में आने और न आ पाने को लेकर कई बार राजनीति गर्मा जाती है। ऐसे में कभी विरोध होता है तो कभी स्वागत।

पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद का पुस्तक विमोचन कार्यक्रम हेतु भारत आने का विरोध किया गया और इस मामले में आयोजक सुधींद्र कुलकर्णी को भी विरोध झेलना पड़ा। इस मामले में शिवसेना ने अपनी तल्खी दिखाई और विरोध किया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -