CM केजरीवाल ने बनाया केंद्र सरकार को निशाना
CM केजरीवाल ने बनाया केंद्र सरकार को निशाना
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इन दिनों केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। इस दौरान जहां उन्होंने गैर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को निमंत्रित किया वहीं दूसरी ओर भ्रष्टाचार को लेकर सर्वे भी किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाते हुए उन्होंने केंद्र सरकार को अपना निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार में दिल्ली में भ्रष्टाचार कम हुआ था। मगर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा यह भी लिखा गया कि सीएमएस सर्वे में बेहद आश्चर्यजनक बात सामने आई।

उन्होंने दिल्ली पुलिस को सबसे अधिक भ्रष्ट बताया। उन्होंने सर्वे करते हुए लिखा कि दिल्ली में भ्रष्टाचार बेहद कम हुआ है। यह बात साबित करती है कि आम आदमी पार्टी सरकार के प्रशासकीय संचालन में दक्ष है। उन्होंने अगले ट्वीट में यह भी लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आखिर अब आप जि़द छोड़ दीजिए अब हमारे साथ कार्य कीजिए एसीबी और पुलिस को दिल्ली सरकार के साथ कार्य करने का अवसर भी दीजिए।

उन्होंने कहा कि वे उन्हें एक वर्ष में स्थिति ठीक करके दिखा देंगे। उल्लेखनीय है कि दिल्ली की राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच पहले से ही तनातनी भरा माहौल है। दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा न मिलने के कारण स्वास्थ्य, सुरक्षा और कई मसलों पर केंद्र सरकार का अधिकार है। ऐसे में राज्य और केंद्र के बीच कई कार्यों को लेकर तनातनी हो चुकी है। एसीबी के साथ ही विभिन्न विभागों के पदों पर पदस्थापना को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और केंद्र सरकार के प्रतिनिधि उपराज्यपाल नजीब जंग के बीच भी विवाद गहराता रहा है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -