सीएम और एलजी का विवाद पहुचं सकता है सुप्रीम कोर्ट
सीएम और एलजी का विवाद पहुचं सकता है सुप्रीम कोर्ट
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली पर केंद्र सरकार का अधिकार या फिर दिल्ली की राज्य सरकार का अधिकार। आखिर दिल्ली किसकी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जताना क्या चाहते हैं और उपराज्यपाल क्यों लड़ रहे हैं। इस तरह के कुछ सवाल इन दिनों दिल्ली की जनता के सामने इस तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल नजीब जंग के बीच सामने आया हाल ही में अधिकारों की ये लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक जा सकती है। मामले को लेकर अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जा सकता है।

गृहमंत्रालय से जारी की गई अधिसूचना को लेकर चर्चा की गई है कि आम आदमी पार्टी के विधायक को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं और अपने मंत्रिमंडलीय सदस्यों के साथ विभिन्न मसलों पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री श्री केजरीवाल और उपराज्यपाल नजीब जंग के बीच चल रहे विवाद के दौरान एक बात और सामने आई है कि केजरीवाल सरकार और उपराज्यपाल नजीब जंग के बीच जारी विवाद में विधायिका के हस्तक्षेप से ही कोई हल निकाला जा सकता है।

दरअसल उपराज्यपाल नजीब जंग और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच नौकरशाहों की नियुक्ति को लेकर ठन गई है। मामले का रिकाॅर्ड भी खंगाला जा रहा है। यही नहीं एलजी और मुख्यमंत्री केजरीवाल के बीच अपना - अपना प्रभुत्व जमाने की बात की जा रही है।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -