भोपाल: भारतीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बना चुके बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली की आज यानी 24 अगस्त को दूसरी पुण्यतिथि है। अब आज अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर देश उन्हें याद कर रहा है। आज इस मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है। जी दरअसल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया है और लिखा है, 'आदरणीय अरुण जेटली, जीवन की अंतिम सांस तक राष्ट्र और समाज की सेवा के साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए डटे रहने वाले योद्धा थे, तथ्यों और तर्कों के धनी, कुशल वक्ता और मित्रता निभाने वाले व्यक्ति के रूप में वे सदैव याद आयेंगे।
कैंसर जैसी असाध्य बीमारी से जूझते हुए भी जेटली जी कभी निराश नहीं हुए। उनकी आंखों में सदैव एक नया सपना रहता था।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 24, 2021
वे श्रेष्ठ को श्रेष्ठतम करने के बारे मंथन करते रहते थे। हम सब के साथ वे उस विषय पर अपार उत्साह के साथ चर्चा भी किया करते थे। उनकी जिंदादिली और ठहाके याद आ रहे हैं। pic.twitter.com/iMYdGyEbpj
अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि! कैंसर जैसी असाध्य बीमारी से जूझते हुए भी जेटली जी कभी निराश नहीं हुए। उनकी आंखों में सदैव एक नया सपना रहता था। वे श्रेष्ठ को श्रेष्ठतम करने के बारे मंथन करते रहते थे। हम सब के साथ वे उस विषय पर अपार उत्साह के साथ चर्चा भी किया करते थे। उनकी जिंदादिली और ठहाके याद आ रहे हैं।' एक अन्य ट्वीट में वह लिखते हैं- ''भारत के पूर्व वित्त मंत्री, कुशल वक्ता, विभिन्न विषयों के जानकार अरुण जेटली जी के रूप में दो साल पहले देश ने एक अनमोल रत्न को खो दिया था, आज भी यह विश्वास नहीं हो रहा है कि वे हमारे बीच नहीं रहे। उनका प्रेरणादायी और जीवंत मुखमंडल कभी भी आंखों के सामने आ जाता है।''
भाजपा के ओजस्वी नेता, प्रखर वक्ता एवं कुशल प्रशासक और पद्म विभूषण से सम्मानित पूर्व वित्त मंत्री श्रद्धेय अरुण जेटली जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) August 24, 2021
राष्ट्र और पार्टी के निर्माण में आपका योगदान सदैव याद किया जाएगा।#ArunJaitley pic.twitter.com/d8Zo50XeAc
वहीँ उनके अलावा प्रदेश के ग्रहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी एक ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, 'भाजपा के ओजस्वी नेता, प्रखर वक्ता एवं कुशल प्रशासक और पद्म भूषण से सम्मानित पूर्व वित्त मंत्री श्रद्धेय अरुण जेटली जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि, राष्ट्र और पार्टी के निर्माण में आपका अप्रतिम योगदान सदैव याद किया जाएगा।' आप सभी को बाते दें कि अरूण जेटली का निधन सन 2019 में 24 अगस्त को हुआ था।
टीले की खुदाई के दौरान निकला प्राचीन खज़ाना, कलश लेकर भागे बुलडोज़र और ट्रक ड्राइवर
भीमा कोरेगांव केस: आतंकी गतिविधियों में लिप्त थे JNU और TISS के छात्र, बनाना चाहते थे अपनी सरकार
BBOTT: करण जौहर पर भड़की ये टीवी अदाकारा, कहा- 'बस शमिता को...'