केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू का जन्मदिन आज, जानिए कैसा रहा उनका सियासी सफर
केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू का जन्मदिन आज, जानिए कैसा रहा उनका सियासी सफर
Share:

नई दिल्ली: 19 नवंबर 1971 को जन्मे किरन रिजिजू अरुणाचल प्रदेश के एक भारतीय वकील और राजनेता हैं, जो 7 जुलाई 2021 से पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार में देश का कानून और न्याय मंत्रालय संभाल रहे हैं। रिजिजू का जन्म आज ही के दिन 1971 को अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले के नफरा के नजदीक नखू में हुआ था। वह रिंचिन खारू और चिराई रिजिजू के बेटे हैं। 

उनके पिता अरुणाचल के पहले प्रोटेम स्पीकर थे, जिन्होंने पहली राज्य विधानसभा के सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाई थी।  रिजिजू ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से बीए स्नातक की डिग्री प्राप्त की। 1998 में, उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी की लॉ फैकल्टी से कानून में स्नातक की डिग्री (L।L।B) हासिल की। 2004 के लोकसभा चुनाव में, उन्होंने अरुणाचल पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से 14वीं लोकसभा के रूप में जीत दर्ज की। रिजिजू ने 2014 में अरुणाचल पश्चिम से दूसरी बार लोकसभा का चुनाव जीता। उस समय रिजिजू को नरेंद्र मोदी के कैबिनेट में गृह राज्य मंत्री बनाया गया। 

2019 का लोकसभा चुनाव जीतने के बाद रिजिजू युवा मामले और खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और गृह राज्य मंत्री नियुक्त किए गए। जुलाई 2021 में, जब कैबिनेट में परिवर्तन हुआ, वह कानून और न्याय मंत्री बना दिए गए। रिजिजू ने जोरम रीना रिजिजू के साथ 2004 में शादी की। वह लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर विमेन, नई दिल्ली से ग्रेजुएट हैं और अरुणाचल विश्वविद्यालय से गोल्ड मेडल विनर हैं। वह अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर के डेरा नाटुंग कॉलेज में इतिहास की सहायक प्रोफेसर हैं।

'मोदी के दिल में सोनिया के प्रति हमदर्दी..', आखिर क्या कहना चाहते हैं सुब्रमण्यम स्वामी ?

प्रियदर्शिनी नेहरू से 'मैमुना बेगम' कैसे बन गईं इंदिरा गांधी ? पढ़ें पूरी कहानी

'हनीट्रैप में फंस चुके थे नेहरू, आज़ादी के 12 साल बाद तक अंग्रेज़ों को भेजते रहे ख़ुफ़िया जानकारी'

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -