महाराष्ट्र के प्रथम CM की पुण्यतिथि आज, आप कितना जानते हैं यशवंतराव चव्हाण के बारे में ..
महाराष्ट्र के प्रथम CM की पुण्यतिथि आज, आप कितना जानते हैं यशवंतराव चव्हाण के बारे में ..
Share:

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के प्रथम सीएम और भारत के पाँचवें उप-प्रधानमन्त्री यशवन्तराव बलवन्तराव चव्हाण की आज पुण्यतिथि है। वे एक सशक्त कांग्रेस नेता, स्वतन्त्रता सेनानी, सहकारी नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और लेखक थे। उन्हें आम जनता के नेता के रूप में जाना जाता था। उन्होंने अपने भाषणों और लेखों में दृढ़ता से समाजवादी लोकतन्त्र की वकालत की और महाराष्ट्र में किसानों की बेहतरी के लिए सहकारी समितियों को स्थापित करने में अहम भूमिका अदा की थी।

यशवन्तराव चव्हाण भारतीय स्वतन्त्रता संघर्ष में एक सक्रिय भागीदार रहे थे। 1930 में महात्मा गांधी की अगुवाई में चलाये जाने वाले असहयोग आन्दोलन में हिस्सा लेने के लिए उन पर जुर्माना ठोंक दिया गया। 26 जनवरी 1932 को सतारा में भारतीय ध्वज फहराने के लिए उन्हें 18 महीने के जेल की सजा सुनाई गयी। वे 1942 के ए॰आई॰सी॰सी के ऐतिहासिक मुम्बई अधिवेशन के प्रतिनिधियों में भी शामिल थे, जहाँ भारत छोड़ो का नारा बुलन्द किया गया और इस भागीदारी के परिणामस्वरूप उन्हें अरेस्ट कर लिया गया था। यशवन्तराव को अन्ततः 1944 में जेल से छोड़ दिया गया।

1957 में यशवन्तराव चव्हाण कराड निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे। इस बार वे कांग्रेस विधाई पार्टी के नेता के रूप में निर्वाचित हुए थे और द्विभाषी बम्बई राज्य के सीएम बने। 1957 से 1960 तक उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य के तौर पर चुना गया। संयुक्त महाराष्ट्र आन्दोलन के लिए अपने समर्थन के जरिए वे महाराष्ट्र राज्य के रचयिताओं में से एक थे। 1 मई 1960 को यशवन्तराव चौहान महाराष्ट्र के पहले सीएम बने। 25 नवम्बर 1984 को दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से यशवंतराव चौहान का देहांत हो गया।  

AAP नेता सत्येंद्र जैन को जेल में चाहिए सूखे मेवे और खजूर, आज कोर्ट कोर्ट सुनाएगी फैसला

श्रद्धा वॉकर हत्याकांड: पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए अस्पताल पहुंचा आफताब, अमित शाह ने कही बड़ी बात

'लड़कों का इंतज़ार करती हैं..', जामा मस्जिद में लड़कियों की एंट्री बैन पर बोले शाही इमाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -