मुंबई में गिरफ्तार हुआ हिंदुस्तानी भाऊ, जानिए क्या है वजह?
मुंबई में गिरफ्तार हुआ हिंदुस्तानी भाऊ, जानिए क्या है वजह?
Share:

देश के सबसे बड़े और चर्चित टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगी सोशल मीडिया पर हिंदुस्तानी भाऊ के नाम से लोकप्रिय विकास पाठक को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। ये जानकारी पैपराजी विरल भयानी ने अपने सोशल मीडया अकाउंट इंस्टाग्राम पर साझा की है। पैपराजी की इस पोस्ट में लिखा है कि हिंदुस्तानी भाऊ मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रदर्शन कर रहे थे। जिसके पश्चात् आज उन्हें पुलिस ने थोड़ी देर पहले ही हिरासत में ले लिया है। हिंदुस्तानी भाऊ यहां 12वी कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा को रद्द करने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इसके साथ ही उनकी मांग थी की सरकार को विद्यार्थियों की स्कूल की फीस भी माफ कर देनी चाहिए। सोशल मीडिया पर हम सभी ने कभी न कभी हिंदुस्तानी भाऊ की झलक देखी ही होगी। हाल ही में इंस्टाग्राम ने उनका अकाउंट भड़काऊ पोस्ट के चलते निलंबित कर दिया था। जहां बताया जाता है कि उनका अकाउंट निलंबित करवाने के पीछे लेखक पुनीत शर्मा का हाथ था। 

उनका अकाउंट 2020 में निलंबित किया गया था। जिसके पश्चात् उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होना बंद हो गए थे। जिसके पश्चात् पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी अब खुलकर मुंबई में प्रदर्शन करते हैं। हिंदुस्तानी भाऊ आरम्भ से ही अपने वीडियोस को लेकर सुर्ख़ियों में रहते थे। जहां वो देश और दुनिया की अलग-अलग घटना को लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते थे। जहां एक तरफ उनके वीडियो को कुछ लोग पसंद करते थे, तो वहीं उन्हें रिपोर्ट करने वाले भी कई लोग थे। 

खतरों के खिलाडी 11 में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने पर दिशा परमार ने कही यह बात

कार्डी बी के गाने पर डांस कर ट्रोल हुई रश्मि देसाई, यूजर्स ने कह डाली ये बात

टीवी शो फ्रेंड्स स्टार जेनिफर ने ली कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -