जमीन विवाद को लेकर महिला को जिंदा जलाया, हुई मौत
जमीन विवाद को लेकर महिला को जिंदा जलाया, हुई मौत
Share:

बिहार: बिहार के नालन्दा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र में कुछ ऐसा हुआ है जिसे देखकर पुलिस चकरा गई। बताया जा रहा है यहाँ पुलिस ने महिला का अधजला शव बरामद किया है। इस मामले में यह आरोप लगाया गया है कि महिला को जमीनी विवाद के चलते मारा गया है। बताया जा रहा है जमीनी विवाद के चलते उसके हाथ पैर बांधकर उसके शरीर में आग लगा दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। अब इस मामले में पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी दी है।

बीते शनिवार को अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि महानंपुर शाहपुर गांव से एक महिला का अधजला शव शुक्रवार को बरामद किया गया है, जिसकी पहचान गांव के ही रहने वाले सुरेंद्र सिंह की पुत्री विभा सिंह (45) के रूप में की गई है। आगे पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरेंद्र सिंह का अपने भाई बृजमोहन सिंह के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सुरेंद्र प्रसाद की पत्नी की मौत हो चुकी है। वहीं विभा अक्सर अपने मायके आकर अपने पिता की देखभाल करती थी। इस पूरे मामले में ग्रामीणों ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि कई सालों से दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है।

अब यह आरोप है कि बृजमोहन सिंह के परिजनों ने मिलकर विभा को जलाकर हत्या कर दी। इस मामले में नगरनौसा के थाना प्रभारी नारद मुनि सिंह का कहना है कि, ''इस मामले में मृतक के पुत्र के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दर्ज प्राथमिकी में जमीनी विवाद को लेकर महिला की हत्या का आरोप लगाया गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।'' इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा है कि पुलिस ने एक आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

फोन कॉल, वॉट्सएप मैसेज, फेसबुक, ट्विटर सब पर होगी गवर्नमेंट की नज़र, जानिए क्या है इसके पीछे का पूरा सच

रणदीप हुड्डा जैसे घटिया मानसिकता वाले व्यक्ति पर बैन लगा देना चाहिए: रामदास आठवले

महाराष्ट्र: ठाणे में COVID-19 के 695 नए मामले, 52 और लोगों की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -