गर्लफ्रेंड संग कभी शादी नहीं करेंगे अर्जुन रामपाल, जानिए क्यों?
गर्लफ्रेंड संग कभी शादी नहीं करेंगे अर्जुन रामपाल, जानिए क्यों?
Share:

एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) इन दिनों लिव-इन रिलेशनशिप में हैं। जी हाँ, वह और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स (Gabriella Demetriades) को बॉलीवुड का मशहूर कपल कहा जाता हैं। आपको बता दें कि यह कपल एक बेटे एऱिक के पैरेंट्स भी हैं। जी दरअसल साल 2019 में गैब्रिएला, अर्जुन से शादी करने से पहले ही मां बन गई थीं और अब उनका बेटा 3 साल का होने वाला है। हालाँकि इसके बावजूद अर्जुन-गैब्रिएला की शादी करने की कोई योजना नहीं है। आप सभी को बता दें कि एक्टर ने एक हालिया इंटरव्यू में इस बारें बातें की और कहा कि, 'उन्हें और गैब्रिएला को अपने रिश्ते को मान्य करने के लिए एक 'कागज के टुकड़े' की आवश्यकता नहीं है क्योंकि उनकी अनमैरिड लाइफ 'किसी कपल से कम' नहीं लगता है।'

आप सभी को बता दें कि बी टाउन का यह सुपर कपल लिव-इन रिलेशनशिप में हैं और अपने बेटे की परवरिश कर रहे हैं। आपको पता ही होगा अर्जुन रामपाल ने मॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी हालाँकि अब वह उनसे अलग हो गए हैं। दोनों की शादी टूट गई और दोनों ने मई 2018 में अलग होने की घोषणा की। आपको बता दें कि उनकी दो बेटियां माहिका और मायरा हैं, जो मेहर के साथ रहती हैं। वहीं अप्रैल 2019 में, अर्जुन और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने घोषणा की कि वे एक साथ अपने पहले बच्चे को जन्म दे रहे हैं। आपको बता दें कि गैब्रिएला डेमेट्रियड्स एक मॉडल है और उनके बेटे एरिक का जन्म 18 जुलाई 2019 को हुआ था।

वहीं अब तक अर्जुन और गैब्रिएला ने शादी नहीं की है और अब शादी के बारे में बात करते हुए अर्जुन ने कहा कि, 'हमारी शादी तो हो गई है ना। दिल, दिल से मिल गए हैं अब इससे ज्यादा आपको और क्या चाहिए)? इसे प्रूफ करने के लिए कागज के एक टुकड़े की जरूरत है क्या है? मुझे ऐसा नहीं लगता और उसे भी ऐसा नहीं। गैब्रिएल तो शादी में बिल्कुल नहीं चाहती है।' इसी के साथ आपको बता दें कि इस इंटरव्यू में ग्रैब्रिएला भी अर्जुन के साथ थी। जी हाँ और उन्होंने इस मामले पर बात करते हुए कहा कि शादी एक 'बहुत खूबसूरत चीज' है, लेकिन यह जरूरी नहीं है।

टैक्स चोरी के आरोपों पर भड़के सोनम कपूर के पति

Video: 'मुड मुड के' गाने पर थिरकतीं नजर आईं जैकलीन-शक्ति मोहन

नव्या नवेली नंदा के प्यार में डूबे सिद्धांत चतुर्वेदी, कमेंट से किया इशारा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -