अर्जुन संग फिर लक्ष्य भेदेगी सोनाक्षी.....
अर्जुन संग फिर लक्ष्य भेदेगी सोनाक्षी.....
Share:

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर जो की हमे अपनी पूर्व की सफलतम फिल्म 'की एंड का' में भी नजर आ चुके है. तथा इस फिल्म में हमे अभिनेता अर्जुन के साथ में अभिनेत्री करीना कपूर भी नजर आई थी. अब चर्चा है की करीना तो अपनी गर्भवस्ता के कारण फिल्मो में नजर नही आ पाएगी लेकिन बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'मुबारका' में डबल रोल निभाते नजर आयेंगे। अर्जुन ने वरुण धवन, रणवीर सिंह, सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे अभिनेताओं के साथ ही करियर शुरू किया था।

वरुण और रणवीर सिंह की तुलना में अर्जुन कपूर पीछे रह गये। अब वे नए सिरे से तैयारी कर रहे हैं ताकि इनकी बराबरी कर सकें। इस काम में उनकी मदद कर रहे हैं अनिल कपूर जो कि अर्जुन के चाचा हैं। अनिल को फिल्म इंडस्ट्री का लम्बा अनुभव है। अनिल कपूर के कहने पर अर्जुन ने 'मुबारका' फिल्म साइन की है। इसमें रियल लाइफ के चाचा-भतीजा यानी अनिल-अर्जुन फिल्म में भी चाचा-भतीजा बने हैं। अर्जुन की इसमें दोहरी भूमिका है।

'मुबारक' के लिए सोनाक्षी सिन्हा से सम्पर्क किया था और उन्होंने इस फिल्म के लिए रुचि दिखाई है। सूत्रों के मुताबिक फिल्म के निर्माता 'मुबारक' के लिए एक दमदार अभिनेत्री को कास्ट करना चाहते थे। इसके लिए उनकी लिस्ट में कई एक्ट्रेस थी लेकिन उस लिस्ट मे सोनाक्षी सिन्हा टॉप पर थी। अनीस बज्मी पिछले हफ्ते स्क्रिप्ट सुनाने के लिए सोनाक्षी से मिले थे और उन्होंने इसमें रूचि दिखाई है। फिल्म की शूटिंग अक्टूबर में शुरू हो सकती है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -