अर्जुन कपूर ने बताई सौतेली माँ श्रीदेवी से अपने रिश्ते की सच्चाई
अर्जुन कपूर ने बताई सौतेली माँ श्रीदेवी से अपने रिश्ते की सच्चाई
Share:

श्रीदेवी के निधन के बाद हाल ही में उनके सौतेले बेटे अर्जुन कपूर मुंबई लौटकर आये हैं. जी हाँ, भले ही अर्जुन कपूर उनके सौतेले बेटे हैं लेकिन वो उनका काफी सम्मान करते हैं और इसी के चलते वो दुबई भी पहुंचे थे जहाँ से वो लौट आये हैं. रविवार को दोपहर करीब 3 बजे अर्जुन छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे जहाँ मीडिया ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया. साथ ही आपको ये भी बता दे, अर्जुन कपूर भी मोहित मारवाह की शादी में पहुंचे थे. ये शादी पुरे कपूर परिवार के लिए एक सदमे की तरह रही जैसे कोई बुरा सपना हो. कपूर परिवार में श्रीदेवी को हमेशा के लिए खो दिया.

ये तो आप जानते ही हैं श्रीदेवी अर्जुन कपूर की सौतेली माँ थी. बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी के बेटे हैं अर्जुन कपूर. मोना भी पहले ही गुजर चुकी हैं जिसके बाद उन्होंने श्रीदेवी से दूसरी शादी की थी. बोनी और मोना के दो बच्चे हैं अर्जुन कपूर और बेटी अनशुला. वहीं, श्रीदेवी और बोनी कपूर की दो बेटियां हैं जाह्नवी और खुशी.

अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में अपने और श्रीदेवी के रिश्तों को लेकर बात की थी. अर्जुन ने कहा था 'मेरे उनके साथ अच्छे संबंध हैं. मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं. मेरे और उनके बीच में एक ऐसा शख्स है जिसे हम दोनों प्यार करते हैं वो हैं मेरे पिता बोनी.' श्रीदेवी थी ही इतनी हसमुख थी कि वो किसी के साथ बुरा व्यवहार नहीं करा सकती जिसके बारे में अर्जुन कपूर ने भी कहा है.

अनिल अम्बानी के विमान से लाया जायेगा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर

आज होगा श्रीदेवी का अंतिम संस्कार, घर के बाहर लगी प्रशंसकों की भीड़

श्रीदेवी की सफलता से काफी चकित थे कमल हसन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -