अर्जुन का बास्केटबॉल प्रेम.....
अर्जुन का बास्केटबॉल प्रेम.....
Share:

पता चला है कि फिल्म 'टू स्टेट्स' के बाद मशहूर लेखक चेतन भगत की बहुचर्चित उपन्यास पर बन रही फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' जो कि बॉलीवुड के निर्देशक मोहित सूरी के निर्देशन में बनने वाली है| 

इस बाबत कुछ फ़िल्मी सूत्रों ने अपनी जानकारी में दोहराया है कि इस फिल्म कि शूटिंग मई में शुरू होगी। इस फिल्म में बॉलीवुड के अभिनेता अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में होगे। यह पहली बार है जब अर्जुन और श्रद्धा एक साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे|

तथा सुनने में आ रहा है कि अभिनेता अर्जुन कपूर आगामी फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' के लिए बास्केटबॉल का अभ्यास कर रहे हैं। अर्जुन (30) ने अभी कुछ समय पूर्व ही सोशलमीडिया साइट्स ट्विटर पर अपनी बिना कमीज वाली तस्वीर शेयर की थी। अर्जुन ने तस्वीर का शीर्षक लिखा, "फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' के लिए बास्केटबॉल का अभ्यास। बता दे कि यह उपन्यास प्यार की तलाश में पटना, दिल्ली और न्यूयॉर्क तक जाने वाले ग्रामीण बिहार के एक लड़के की कहानी है| फिल्म की कहानी बिहार के एक मिडिल क्लास फैमिली के लड़के माधव और दिल्ली की हाई क्लास फैमली से रिया पर आधारित है. जिसमें माधव को रिया से प्यार हो जाता है और रिया उसे सिर्फ दोस्त मानती है. रिया के बार-बार समझाने पर भी जब माधव नहीं समझता तो वो माधव की हाफ गर्लफ्रेंड बनने का रास्ता निकालती है|

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -