'ओए, मलाइका अरोड़ा के बॉयफ्रेंड... यहाँ मत उड़', जानिए आखिर क्यों अर्जुन कपूर पर भड़के लोग?
'ओए, मलाइका अरोड़ा के बॉयफ्रेंड... यहाँ मत उड़', जानिए आखिर क्यों अर्जुन कपूर पर भड़के लोग?
Share:

बॉलीवुड फिल्मों को बायकॉट करने का एक ट्रेंड सा बन गया है। बड़े-बड़े सितारों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिट रही हैं। फिल्मों के लॉन्च होने से पहले ही सोशल मीडिया पर लोग बायकॉट ट्रेंड चला रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स एवं फिल्म से संबंधित लोगों की परेशानियां बढ़ती ही जा रही हैं। बायकॉट ट्रेंड पर अब अर्जुन कपूर ने चुप्पी तोड़ी, मगर वो स्वयं ही ट्रोल हो गए। 

बायकॉट बॉलीवुड को लेकर चल रहे ट्रेंड पर अर्जुन कपूर ने अपनी नाराजगी व्यक्त की है। अपने एक इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा, इस ट्रेंड को समाप्त करने के लिए इंडस्ट्री के लोगों को एक साथ आने की आवश्यकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन कपूर ने एक हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया, “मुझे लगता है कि हमने बायकॉट के बारे में चुप रहकर गलती की तथा यह हमारी शालीनता थी मगर लोगों ने इसका फायदा उठाना आरम्भ कर दिया है। मुझे लगता है कि हमने यह सोचकर गलती की है कि ‘हमारा काम खुद बोलेगा’। आप जानते हैं कि आपको हमेशा अपना हाथ गंदा करने की जरुरत नहीं है, किन्तु मुझे लगता है कि हमने इसे बहुत सहन किया तथा अब लोगों ने इसे एक आदत बना लिया है।” आगे अर्जुन ने कहा, “अब इंडस्ट्री के लोगों को एक साथ आने और इसके बारे में खुलकर बात करने की आवश्यकता है। क्योंकि लोग उनके बारे में क्या लिखते हैं, वो सच्चाई से बहुत दूर होता है। जब हम ऐसी फिल्में करते हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म करती हैं, तो उस वक़्त लोग उन्हें हमारे नाम के कारण नहीं बल्कि फिल्म के कारण पसंद करते हैं। हालाँकि, यह अब बहुत ज्यादा हो रहा है और यह गलत है।” अर्जुन कपूर ने कहा, “सीधे फिल्म का बहिष्कार करना या कुछ भी बोल देना बिल्कुल भी सही नहीं है, ये केवल बात का बतंगड़ बनाने वाली बात है। कम से कम फिल्म के बारे में सुनकर ये तो देख लीजिए कि सभी चीजें सही तरीके से प्रस्तुत हुई हैं या नहीं बिना कारण बात को तूल देना और नकारात्मकता डालना सही नहीं है। क्योंकि सैकड़ों लोगों ने यह फिल्म बनाई है, इसलिए फिल्म देखिए और कॉन्टेक्स्ट पर जाइए।” अर्जुन कपूर ने कहा, “लोगों को शायद ये पता भी नहीं होता है कि आखिर बायकॉट हो क्यों रहा है, किन्तु बातें चालू हो जाती हैं तो लोग उसमें बह जाते हैं। अंधों की तरीके से बहने से बेहतर है कि फिल्म देखें, अपने विचार रखें और तब आगे की चीजें निर्धारित करें। उन्होंने ये भी कहा कि आजकल बायकॉट करना एक ट्रेंड सा बन गया है। 

वही अर्जुन के इस बयान पर कई लोग भड़क गए है तथा उन्होंने अर्जुन को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग अर्जुन को खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक शख्स ने अर्जुन को ट्रोल करते हुए उनकी अब तक की सभी फ्लॉप फिल्में गिनवा दी हैं। शख्स ने लिखा- नेपो किड अर्जुन कपूर के करियर में हिट से अधिक फ्लॉप फिल्में हैं और वो बॉलीवुड के एक होने की बात कर रहे हैं। यदि अर्जुन कपूर नेपो किड नहीं होते तो उनको इतनी सारी फिल्में भी नहीं मिलतीं। एक शख्स ने तो अर्जुन को ट्रोल करते हुए उन्हें केवल मलाइका अरोड़ा का बॉयफ्रेंड बता दिया है। शख्स ने लिखा- आप अपनी फिल्मों से ज्यादा मलाइका अरोड़ा के बॉयफ्रेंड के नाम से ही जाने जाते हो। लोगों को धमकाने का प्रयास  मत करना। यूजर ने ये भी लिखा कि अर्जुन आगे भी डिजास्टर फिल्म बनाएंगे। एक शख्स ने लिखा- ओए, मलाइका अरोड़ा के बॉयफ्रेंड फिल्मों में तो नजर आया नहीं यहाँ मत उड़। इसी तरह कई लोगों ने अर्जुन को ट्रोल करते हुए जमकर लताड़ लगाई है।

शराब पीकर ऐसा हरकतें करने लगे राहत फतेह अली खान, वीडियो वायरल होते ही भड़के लोग

215 करोड़ के एक्सटॉर्शन केस में फंसी जैकलीन फर्नांडिस, ED कर सकती है गिरफ्तार ?

इस फिल्म से मशहूर हुई निधि अग्रवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -