फिल्म इंडस्ट्री में अर्जुन के चार साल पुरे

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर जिनकी अभी पूर्व में अभिनेत्री करीना कपूर के साथ में एक फिल्म आई थी. फिल्म का नाम था 'की एंड का' जो बॉक्स आफिस पर अपना दमदार प्रदर्शन करने में सफल रही थी, अब अभिनेता अर्जुन कपूर के बारे में एक और बात का पता चला है. खबरों के मुताबिक पता चला है कि बॉलीवुड में अपने करियर के चार साल पूरे कर चुके एक्टर अर्जुन कपूर बीते दिनों की यादों में खो गए और उन्होंने इसे 'स्वप्निल' सफर करार दिया।

अर्जुन ने 2012 में हबीब फैजल निर्देशित फिल्म 'इश्कजादे' से हिंदी सिनेमा में अपना कदम रखा था. अभिनेता अर्जुन कपूर ने फिल्मों में अपने चार साल को पूर्ण कर लेने के बाद एक वीडियो भी शेयर किया. अर्जुन ने बुधवार को 'My first day at work' नाम से एक वीडियो शेयर किया है।

जिसमें वह अपने बारे में बता रहे हैं। तथा इससे पहले अभिनेता अर्जुन कपूर ने मंगलवार कि रात को भी ट्विटर पर लिखा था, 'कल अर्जुन के चार साल पूरे होने जा रहे हैं। बीते दिन याद आ रहे हैं और इन सभी को मैं स्वप्निल यात्रा कह सकता हूं।' अभी वैसे भी आजकल अर्जुन कपूर का नाम इन दिनों कभी मलाइका के साथ तो कभी जैकलीन फर्नांडिस के साथ में जुड़ चूका है।

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -