विरूष्का को एक मां ने सुनाई खरी—खोटी
विरूष्का को एक मां ने सुनाई खरी—खोटी
Share:

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को एक मां ने खूब खरी—खोटी सुनाई हैं। दरअसल, अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में अनुष्का शर्मा एक लड़के को डांटते हुए दिख रही हैं। 

खबरों के अनुसार, अनुष्का इस लड़के को सड़क पर प्लास्टिक फेंकने के लिए डांट लगा रही थीं। विराट ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसके बाद उनके इस वीडियो पर कई कमेंट आए। कुछ ने इसे सही करार दिया, तो कुछ लोगों ने विराट को ट्रोल ​किया। विराट ने ट्रोलर्स को जवाब भी दिया। लेकिन अब उस लड़के अरहान की मम्मी ने दोनों को इस बात के लिए खूब डांट लगाई है। 

 

अरहान की मां गीतांजलि ने सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा को निशाना बनाते हुए लिखा, आप लोगों ने मेरे बेटे का चेहरा छिपाए बिना उसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। मुझे मेरे बेटे की सुरक्षा को लेकर चिंता हो रही है। आप उसकी छवि को कैसे सार्वजनिक  तौर पर बिगाड़ सकते हैं। आप अपने घर या स्क्रीन और मैदान पर अनुष्का और विराट हो सकते हैं, लेकिन सड़कों पर आम नागरिक हैं। आप थोड़ी विनम्रता से काम करें, अपने कर्मा से डरिए...।'

गाड़ी से कूड़ा फेंकने वाले शख्स ने की फेसबुक पोस्ट, अनुष्का के बारे में कही ये गन्दी बात

कार में बैठकर आदमी कर रहा था शर्मनाक हरकत, अनुष्का ने सरेआम लगाई फटकार

विराट कोहली फ़िलहाल रिलेक्स मूड में है

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -