पति विराट कोहली संग जमकर नाची अनुष्का शर्मा, वायरल हुआ VIDEO
पति विराट कोहली संग जमकर नाची अनुष्का शर्मा, वायरल हुआ VIDEO
Share:

जाने माने मशहूर स्टार कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जब भी साथ आते हैं, कपल्स गोल्स देते हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ है। अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर पति कोहली संग डांस का वीडियो साझा किया है। दोनों पंजाबी बीट्स पर स्टेप्स मिलाते दिखे। इस वीडियो में आप देख सकते है कि विरुष्का जिम में डांस पर चांस मार रहे हैं। दोनों फुलऑन एनर्जी और स्वैग के साथ जिम में एंट्री करते हैं।

फिर एक दूसरे को टशन दिखाते हुए डांस करते हैं। लूज शर्ट-रिप्ड डेनिम जींस में अनुष्का किलर लगीं। ब्लैक टी-शर्ट, ट्रैक पैंट एवं कैप में कोहली जबरदस्त नजर आए। दोनों एक पैर उठाकर फुलऑन एनर्जी में डांस करते हैं। मगर तभी विराट के पैर में मोच आ जाती है। डांस करते करते वे अचानक रुक जाते हैं तथा पैर को संभालते हुए फ्रेम से बाहर निकलते हैं। पति का ऐसा हाल देख अनुष्का जोर से हंसती हैं।

विराट एवं अनुष्का की हमेशा की भांति किलर केमिस्ट्री नजर आई है। फैंस क्यूट, लवली, मेड फॉर ईच अदर जैसे कमेंट्स कर रहे हैं। विराट कोहली की बहन भावना ने कमेंट में हार्ट और क्लैप इमोजी बनाया है। कपल की फिटनेस को लोग इंस्पायर कर रहे हैं। विराट एक और कारण के चलरे ट्रेंड हो रहे हैं। उन्होंने 23 अप्रैल को हुए IPL मैच में मैदान से पत्नी अनुष्का को फ्लाइंग KISS दी थी। सोशल मीडिया पर उनका रोमांटिक अंदाज छाया हुआ है।

शोएब मलिक ने सानिया संग रिश्ते को लेकर किया हैरान कर देने वाला खुलासा

IPL 2023: विराट कोहली पर क्यों लगा 24 लाख का जुर्माना ?

सचिन के जन्मदिन पर जाने उनके अनोखे रिकॉर्ड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -