प्रियंका के सहारनपुर दौरे पर भड़के अनुराग, कहा- किसानों के आंदोलन में सियासी शख्स क्यों ?
प्रियंका के सहारनपुर दौरे पर भड़के अनुराग, कहा- किसानों के आंदोलन में सियासी शख्स क्यों ?
Share:

नई दिल्ली: केंद्र सरकार द्वारा लाए गए 3 नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन आज 78वें दिन भी लगातार जारी है, किन्तु सरकार और किसान संगठनों के बीच इस मुद्दे पर 11वें दौर की बातचीत के बाद भी कोई समाधान नहीं निकल पाया है। ऐसे में किसानों द्वारा सहारनपुर में आज महापंचायत का आयोजन किया गया है। पंचायत में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के शामिल होने पर भाजपा के केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सवाल उठाए हैं।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि, 'किसान संगठनों को सोचना चाहिए कि आखिर वे किस आधार पर सियासी दलों को मंच पर जगह दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कल तक संगठन कहते थे कि इस आंदोलन से सियासी दल दूर हैं। उन्होंने सवाल किया की संगठन जवाब दें कि आखिर कैसे कोई भी राजनीतिक पार्टी का व्यक्ति उनके मंच पर आ सकता है। नए कानूनों पर हो रहे विरोध का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि, 'सदन की चर्चा में एक भी सांसद नहीं बता पाया कि कृषि कानूनों से किसानों को कौनसा नुकसान होगा। किसानों से आग्रह है कि इनकी बातों से भ्रमित न हों। किसानों को समझने की आवश्यकता है कि जब कहा गया था कि उनका मंच सियासी दलों के लिए नहीं है तो यह बदलाव कैसे आया।'

बता दें कि आज प्रियंका गांधी सहारनपुर के चिलकाना स्थित जे जे इण्टर कालेज में आयोजित किसानों की महापंचायत को संबोधित करने वाली हैं। महापंचायत के बाद प्रियंका गांधी सहारनपुर के बेहट रोड जाकर पूर्व केन्द्रीय मंत्री दिवंगत काजी रशीद मसूद के परिवार वालों से मिलकर शोक सवेंदना प्रकट करेंगी।

इथियोपिया को कोरोना के मुकाबले 20 मिलियन आबादी का टीकाकरण करने के लिए देना होगा इतने मिलियन डॉलर

ओली की संसद भंग होने के खिलाफ रैली निकालेंगे नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी का एक गुट

जापान में अगले सप्ताह से शुरू होगा टीकाकरण अभियान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -