अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने बॉयफ्रेंड संग की सगाई, सुहाना खान ने लूट ली सारी लाइमलाइट
अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने बॉयफ्रेंड संग की सगाई, सुहाना खान ने लूट ली सारी लाइमलाइट
Share:

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने बृहस्पतिवार, 3 अगस्त को बॉयफ्रेंड Shane Gregoire संग मुंबई में सगाई की। इस सगाई में शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी स्टाइलिश अंदाज में पहुंची थीं। सुहाना ने ब्लू साड़ी पहनी थी। खूबसूरत ब्लू साड़ी के साथ मैचिंग पर्स और लाइट मेकअप में सुहाना बहुत खूबसूरत लग रही थीं। सोशल मीडिया पर उनका लुक छाया हुआ है।

सोशल मीडिया पर सुहाना खान की फोटोज और वीडियो छाई हुई हैं। उनके लुक पर प्रशंसक फिदा हो गए हैं। प्रशंसकों का कहना है कि सुहाना क्लासी लग रही हैं। आलिया और शेन की सगाई में पलक तिवारी और वरुण धवन की भतीजी भी पहुंची थीं, मगर सारी लाइमलाइट सुहाना ने अपने ब्राइट लुक से लूटी। यहां तक कि आलिया की बेस्ट फ्रेंड खुशी कपूर भी पेस्टल पिंक कलर की साड़ी पहने थीं। आलिया कश्यप ने स्वयं भी लाइट कलर का लहंगा पहना था।

वही इस फंक्शन में अनुराग कश्यप की एक्स-वाइफ कल्कि केकलां भी आई थीं। कल्कि के साथ उनकी बेटी और बॉयफ्रेंड भी थे। आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइर लंबे वक़्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की मुलाकात एक डेटिंग एप के माध्यम से हुई थी। मगर जल्द ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई और लिव इन रहने लगे। 2 वर्ष साथ रहने के बाद शेन ने आलिया को शादी के लिए प्रपोज किया था। आलिया शोबिज की दुनिया से दूर अपना यूट्यूब चैनल चलाती हैं। जहां वो अपनी जिंदगी से जुड़ी अपडेट्स और लाइफस्टाइल रिलेटेड वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। आलिया, डायरेक्टर अनुराग कश्यप और उनकी पहली पत्नी आरती बजाज की बेटी हैं। वो अपने माता-पिता के बेहद करीब हैं।

'रॉकी और रानी' इवेंट में शाहरुख खान को लेकर करण जौहर और आलिया भट्ट ने किया ये खुलासा

बबिता से शादी नहीं करना चाहते थे रणधीर कपूर, बोले- 'टाइमपास कर रहा था'

शबाना संग लिपलॉक पर मचे हंगामे के बाद आई धर्मेंद्र की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -