5 हज़ार रुपए लेकर मुंबई आए थे अनुराग कश्‍यप, कभी बनना चाहते थे वैज्ञानिक
5 हज़ार रुपए लेकर मुंबई आए थे अनुराग कश्‍यप, कभी बनना चाहते थे वैज्ञानिक
Share:

बॉलीवुड के दिग्‍गज डायरेक्‍टर अनुराग कश्‍यप का आज जन्‍मदिन है। आप सभी को बता दें कि 10 सितंबर 1972 को उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर में उनका जन्‍म हुआ था। वहीं उनके पिता प्रकाश सिंह उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड के मुख्य अभियंता थे और वाराणसी के पास सोनभद्र जिले में ओबरा ताप विद्युत गृह में कार्यरत थे। अनुराग ने ग्रीन स्कूल देहरादून से अपनी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा प्राप्त की और आठ साल की उम्र में ग्वालियर के सिंधिया स्कूल में पढ़ने आ गये। अनुराग वैज्ञानिक बनना चाहते थे और उनकी इस इच्छा के कारण, अनुराग कश्यप उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली आ गए। यहाँ उन्होंने हंसराज कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) में जूलॉजी में एडमिशन ले लिया, हालाँकि इसी दौरान वह एक नुक्‍कड़ नाटक समूह 'जन नाट्य मंच' में शामिल हो गए और नुक्कड़ नाटक करने लगे।

उसके बाद उन्‍हें 'भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव" में जाने का मौका मिला तो दस दिनों में उन्होंने 55 फिल्में देखीं। विटोरियो (वित्तोरियो दे सिका) की फिल्म बाइसिकिल थीफ ने उन्हें सबसे अधिक प्रभावित किया। आपको बता दें कि अनुराग कश्‍यप ने सबसे पहले रामगोपाल वर्मा की फि‍ल्म सत्या में सह-लेखन किया। उसके बाद उन्होंने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत फिल्म 'पांच' से की, सेंसर बोर्ड के कारण प्रदर्शित नहीं हो सकी। वहीं इसके बाद उन्होंने मुंबई बम विस्फोट के बारे में हुसैन जैदी द्वारा लिखित पुस्तक पर आधारित एक फिल्म ब्लैक फ्राइडे (2007) का निर्देशन किया।

बहुत कम लोग जानते हैं अनुराग कश्‍यप साल 1993 में मुंबई आए थे। उस समय उनकी जेब में पांच हजार रुपये थे। उसके बाद जब धीरे धीरे पैसे खत्म होने लगे तो उन्हें सड़कों पर भी सोना पड़ा। हालाँकि इसी बीच किसी तरह उन्हें पृथ्वी थिएटर में काम मिल गया। साल 1998 में मनोज बाजपेयी ने उन्‍हें रामगोपाल वर्मा से मिलवाया था। फिलहाल अनुराग कश्‍यप की नेट वर्थ 110 मिलियन डॉलर यानि करीब 806 करोड़ के आसपास है। हालाँकि कुछ कन्फर्म नहीं है।

'द गुड वाइफ' से ओटीटी डेब्यू को तैयार काजोल, वकील बनकर लड़ेंगी केस

बिस्किट की गलत स्पेलिंग पर ट्रोल हो गई अनुष्का, अब मांग रही माफ़ी

KGF 2 की तरह कमाई कर सकती है ब्रह्मास्त्र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -