नहीं रहे प्रतिज्ञा के ठाकुर सज्जन सिंह
नहीं रहे प्रतिज्ञा के ठाकुर सज्जन सिंह
Share:

मन की आवाज प्रतिज्ञा शो में सज्जन सिंह का किरदार निभाने वाले अभिनेता अनुपम श्याम अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका निधन बीते रविवार देर रात हुआ है। आपको बता दें कि वह 63 साल के थे और उनके निधन के बाद से इंडस्ट्री में मातम छाया हुआ है। मिली जानकारी के तहत अनुपम का मुंबई स्थित लाइफ लाइन अस्पताल में किडनी का इलाज चल रहा था। वह बीते डेढ़ साल से इस बीमारी से जूझ रहे थे, और अब उसी बीमारी के चलते उनका निधन हो गया। उनकी मौत से टीवी इंडस्ट्री को बड़ा धक्का लगा है और टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े तमाम लोगों ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है।

भोजपुरी जगत के अभिनेता रवि किशन ने ट्वीट कर लिखा है- ''अनुपम भाई जल्दी चले गए वो भी अचानक आपके साथ काम करके और सानिध्य पाकर बहुत कुछ पाया और सिखा महादेव आपकी आत्मा को अपने चरणो में स्थान दे वही शब्दों के साथ बिदायी जो हमदोनो अक्सर कहा करते थे ।।महादेव'' आप सभी को बता दें कि अनुपम श्याम एक बेहतरीन अभिनेता थे। उन्होंने कई टीवी सीरियलों में काम कर फैंस का दिल जीता था। हालाँकि उन्हें पहचान मन की आवाज प्रतिज्ञा से मिली। इस शो में उन्होंने ठाकुर सज्जन सिंह का किरदार निभाया और पॉपुलरिटी पाई।

इस शो में उनके अलावा पूजा गौर और अरहान बहल भी मुख्य भूमिका में दिखते हैं। इस शो में उन्होंने अरहान के पिता की भूमिका निभाई थी। इन दिनों वह इस शो के दूसरे सीजन में काम कर रहे थे लेकिन अब उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। अनुपम बीते काफी समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे और उनकी लगातार डायलिसिस की जा रही थी। केवल यही नहीं बल्कि उनकी बीमारी के समय उनके परिवार के सदस्यों ने सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन से मदद मांगी थी और उनकी हालत के बारे में पता चलने के बाद बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने भी उनकी मदद की थी।

आज इन राशिवालों की आय में होगी वृद्धि, जानिए क्या कह रहे हैं आपकी राशि के सितारे

पाकिस्तान में गैस सिलेंडर विस्फोट में 9 की मौत, 5 घायल

उग्रवादियों ने उत्तरी अफगान शहरों पर कब्जा करने के लिए शुरू की लड़ाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -