सोनू सूद और सलमान के बाद अनुपम खेर ने बढ़ाया मदद का हाथ
सोनू सूद और सलमान के बाद अनुपम खेर ने बढ़ाया मदद का हाथ
Share:

कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में बॉलीवुड सितारे भी खुलकर लोगों की मदद कर रहे हैं। इस लिस्ट में अब तक कई नाम शामिल हुए हैं। सलमान खान से लेकर सोनू सूद तक मदद के लिए आगे आए हैं। अब इसी बीच एक्टर अनुपम खेर ने भी मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। जी दरअसल अनुपम खेर ने महामारी से निपटने के लिए चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति के लिए लिए 'प्रोजेक्ट हील इंडिया' शुरू किया है। कहा जा रहा है इसके द्वारा वह फ्री में भारत के हर कोने में चिकित्सा सहायता और अन्य राहत सेवा पहुंचाने में मदद करेंगे।

इसके बारे में जानकारी खुद अनुपम खेर ने दी है। उन्होंने एक आधिकारिक ट्विट करते हुए इस बारे में बताया है। जी दरअसल उन्होंने अपने ट्वीट में कुछ ट्रकों की एक वीडियो शेयर किया है, जो चिकित्सा उपकरणों से भरे दिखाई दे रहे हैं। आप देख सकते हैं अनुपम खेर ने अपने ट्वीट में कहा है कि ''अमेरिका के 'ग्लोबल कैंसर फाउंडेशन' और 'भारत फोर्ज' के साथ मिलकर यह काम किया जा रहा है।

इसके जरिए अस्पतालों और एम्बुलेंस को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स, वेंटिलेटर्स , बैगपैक ऑक्सीजन मशीन, ट्रांसपोर्ट वेंटिलेटर्स और तमाम लाइफ सेविंग सामग्रियों की फ्री डिलीवरी करने की शुरुआत हो गई है।'' इसी के साथ वह मदद से बड़े खुश भी है। वैसे अब तक मदद करने वालों की लिस्ट में सोनू सूद ,अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, विकास खन्ना जैसे और भी कई सितारे शामिल हैं।

पिता की कविता पढ़ते हुए बोले अमिताभ- 'एक साथ मिलकर हम लड़ेंगे और जीतेंगे'

आज इन राशिवालों की सुधरेगी आर्थिक तंगी, जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

क्या है आज का पंचांग, यहाँ जानिए पंचांग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -