पिता को याद करते हुए भावुक हुए अनुपम खेर, पोस्ट शेयर कर समर्पित की 'द कश्मीर फाइल्स'
पिता को याद करते हुए भावुक हुए अनुपम खेर, पोस्ट शेयर कर समर्पित की 'द कश्मीर फाइल्स'
Share:

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर की फिल्म 'The Kashmir Files' 11 मार्च को रिलीज कर दी गई थी। मूवी में अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार जैसे स्टार्स अहम भूमिका मे दिखाई दिए, रिलीज के 20 दिन बाद भी फिल्म अच्छा कारोबार कर रही है। सभी स्टार्स के काम को खूब पसंद भी किया जा रहा है। वहीं अनुपम ने हाल ही में अपने पिता पुष्कर नाथ के साथ सोशल मीडिया पर फोटो साझा की है और अपना काम उन्हें समर्पित कर दिया है।  

फोटोज में अनुपम के पिता चेयर पर बैठे दिखाई दे रहे है और बीमार भी दिख रहे है। अभिनेता उन्हें पीछे से पकड़ा हुआ है। दोनों बाप-बेटे में जबरदस्त बॉन्डिंग देखने के लिए मिल रही है।  फोटो साझा  करते हुए अनुपम ने लिखा- 'मेरे पिता पुष्कर नाथ जी के साथ ये मेरी आखिरी तस्वीर है। 11 दिन बाद उनका निधन हो गया था। इस पृथ्वी पर सबसे सरल आत्मा। उन्होंने कभी किसी का दिल नहीं दुखाया। उन्होंने अपनी दया से सभी का दिल छू लिया। एक आम इंसान। लेकिन एक असाधारण पिता। वह कश्मीर में अपने घर जाना चाहते थे। हम उन्हें याद करते हैं। 'द कश्मीर फाइल्स' में मेरा काम उन्हें समर्पित है।' फैंस उनके द्वारा साझा की गई इस तस्वीर को बहुत लाइक कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'द कश्मीर फाइल्स' में अनुपम ने पंडित पुष्करनाथ का किरदार अदा किया था, जिसने अपनी आखिरी सांस तक कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने की अपील भी की थी। एक्टर के इस किरदार को लोगों ने खूब प्यार दिया। मूवी ने  लगभग 253 करोड़ की कमाई कर चुकी है।  

गोलगप्पे और चाट का लुत्फ उठाते हुए नजर आई भूमि पेडनेकर

झूठ बोलते हैं रणबीर कपूर, रणधीर कपूर ने किया चौकाने वाला खुलासा

इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं रणधीर कपूर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -