BJP को एक और बड़ा झटका, पूर्व सांसद समेत कई नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन
BJP को एक और बड़ा झटका, पूर्व सांसद समेत कई नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले दल बदलने का सिलसिला तेजी से जारी है। कभी कांग्रेस भाजपा के खिलाफ सेंध लगा रही है, और कभी भाजपा कांग्रेस के किले को खदेड़ रही है। इसी दौरान, आज बुधवार को फिर से कांग्रेस ने महाकौशल में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका दिया है। बालाघाट के प्रमुख भारतीय जनता पार्टी नेता और पूर्व सांसद बोध सिंह भगत कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

पूर्व सांसद बोध सिंह भगत को आज बुधवार को PCC में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इसके अतिरिक्त सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष शिव चौबे के भतीजे सुमित चौबे , बुधनी के जाट एवं भाजपा नेता राजेश पटेल , रीवा सरपंच संघ के अध्यक्ष दिलीप सिंह समेत कई सैकड़ों नेता समर्थकों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।इस मौके पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा, भगत मेरे साथ संसद में भी रहे हैं। मैं इनका स्वागत करता हूं। दिलीप सिंह, शराफातुल्लाह खान, सुमित चौबे, राजेश पटेल, आशु बघेल, भीम सिंह पटेल, चंद्रशेखर पटेल, शाहिद सहित लंबी लिस्ट है। आप सब कांग्रेस से जुड़ कांग्रेस का साथ दे रहे हैं।

आगे कमलनाथ ने कहा कि राज्य की तस्वीर आप सबके सामने है भ्रष्टाचार की कोई सीमा नहीं। शिवराज सिंह बोलते हैं- 1 लाख लोगों को प्रत्येक महीने रोजगार प्राप्त होता है। मैं बोलता हूं आप जो रिक्त पद हैं उनको ही भर दीजिए। अब यह सिस्टम बन गया कि पैसे दो और काम करो। पटवारी भर्ती में क्या हुआ। यह सब ने देखा है। किसानों को खाद बीज के लिए भटकना पड़ रहा है। शिवराज सिंह बोलते हैं मैं इन्वेस्टर सबमिट करता हूं। सब बेकार की बातें हैं यह आज हमें नजर आ रहा है। बीते चुनाव में राष्ट्रवाद, सर्जिकल स्ट्राइक की बात की थी तथा अब सनातन की बात करने लगे हैं। मुद्दों से ध्यान भटका रहे हैं। आप बेरोजगारी, महंगाई की बात कीजिए। ध्यान मोड़ने का प्रयास मत कीजिए। शिवराज सिंह मुंह बहुत चलाते हैं। मुंह चलाने में और सरकार चलाने में बहुत अंतर है।

नई संसद के बाद अब बनेगी UP की नई विधानसभा, करोड़ों में होगा निर्माण

'कमज़ोर महिलाएं..', खड़गे के बयान पर भड़क गईं निर्मला सीतारमण, जानिए क्या कहा ?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को क्यों नज़रअंदाज़ किया गया ? नए संसद भवन में प्रवेश पर TMC सांसद डेरेक ओ'ब्रायन का सवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -