अंकज्योतिष : आज का भाग्यशाली अंक व शुभ रंग
अंकज्योतिष : आज का भाग्यशाली अंक व शुभ रंग
Share:

ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के मुताबिक़ लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। इसके अलावा जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।

अंक- 1
शुभ अंक- 16
शुभ रंग- सफेद
परिवार में धन की वजह से अशांति रह सकती है। दुर्घटना से सावधान रहे और वाहन ध्यान से चलाएं। आपकी मेहनत से व्यापार में तरक्की हो सकती है। अपनी जिम्मेदारियों से भागे नहीं बल्कि उन्हें निभाएं।

अंक- 2
शुभ अंक- 42
शुभ रंग- नीला
आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं आपके जीवन में तरक्की लाएंगी। बैंक से लोन लेना है तो आज ले सकते है दिन शुभ है। जीवन में संघर्ष आएंगे लेकिन आप अपने आत्मविश्वास से आगे बढ़ेगे। 

अंक- 3
शुभ अंक - 12
शुभ रंग- हरा
बच्चों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। मान और यश में बढ़ोत्तरी होगी। खर्चा बढ़ेगा। नौकरी में परेशानी हो सकती है। बॉस से बहस भी हो सकती है बस बात न बढ़े इस बात का ख्याल रखें।

अंक- 4
शुभ अंक - 19
शुभ रंग- बैंगनी
आज का दिन महत्त्वपूर्ण है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। प्रेमी के साथ कोई कार्यक्रम बन सकता है। धन लाभ हो सकता है। मित्रों के साथ दिन बीतेगा।

अंक- 5
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- लाल
आज स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। कई पुरानी स्वास्थ्य समस्याएं दुबारा तंग कर सकती हैं। आज बिना बात के गुस्सा आएगा। अपने सहकर्मियों के साथ विवेक से काम लें।

अंक- 6
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला
किसी भी कार्य को बिना सोचे समझे न शुरू करें। अनेक यात्राएं हो सकती हैं। आज बहुत कुछ बदलेगा। अचानक कई काम बनेंगे और कई बिगड़ेगे।

अंक- 7
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- हरा
विवाह और प्रेम में बाधा आ सकती है। अपना कीमती समय बेकार की बातों में व्यर्थ न गवाएं। सरकार द्वारा परेशानियां मिल सकती हैं। आप अपने में ही चिन्तन मनन करें। 

अंक- 8
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- पीला
आप अपना समय व्यर्थ के कार्यों में नष्ट न करें। अचानक प्रमोशन हो सकती है। अचानक ही यात्रा का भी कार्यक्रम बनेगा। नया एग्रीमेन्ट हो सकता है।

अंक- 9
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- ग्रे
आज दिन लाभकारी नहीं है। कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो टांग खीचने में लगे रहेंगे। रूके हुऐ कार्य गति पकड़ेंगे। संतोष से काम लें।

मंगल ग्रह के अशुभ होने से आती है यह समस्याएं

आज है मार्गशीर्ष अमावस्या, जानिए कैसे करें पितरों को खुश

Utpanna Ekadashi 2019: जानिये इस दिन व व्रत का महत्व, ऐसे कार्य जो नहीं करना चाहिए

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -