मंगल ग्रह के अशुभ होने से आती है यह समस्याएं
मंगल ग्रह के अशुभ होने से आती है यह समस्याएं
Share:

ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को सभी 9 ग्रहों मे सेनापति का दर्जा प्राप्त किया हुआ है। मंगल भूमि पुत्र हैं। मंगल ग्रह मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी है। आइए जानते हैं मंगल के कुंडली में होने से जातक के स्वभाव और भविष्य में क्या असर पड़ता है।

मंगल ग्रह से जुड़े कुछ तथ्य

- मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल है। 

- जिन लोगों की कुंडली में पहले, चौथे, सातवें और बारहवें भाव में मंगल स्थित होता है ऐसे लोग मंगली होते हैं।

- कुंडली में मंगल के अशुभ होने पर कर्ज का बोझ बढ़ता है। जमीन से संबंधित मामलों में परेशानियां आती हैं।

- मंगल के अशुभ होने से जातक के विवाह में देरी होती है। 

-मंगल के शुभ नहीं होने पर व्यक्ति को रक्त संबंधित बीमारियां हमेशा रहती है।

कुंडली में मंगल को शुभ करने के उपाय

- कुंडली से मंगल दोष को कम करने के लिए  लाल मसूर की दाल, लाल वस्त्र, लाल गुलाल, दूध, दही, घी, शक्कर, शहद से पूजा करनी चाहिए।

-कुंडली में मंगल को बली बनाने के लिए ऊँ भौमाय नम: और ऊँ अं अंगारकाय नम: मंत्र का जाप


पृथ्वीपुत्र मंगल 10 नवंबर को 2 बजकर 21 मिनट पर कन्या राशि की यात्रा समाप्त करके तुला राशि में प्रवेश कर चुके हैं।, जहां पर ये 25 दिसंबर तक विराजमान रह सकते है। तुला राशि में पहले से ही वक्री बुध सूर्य के साथ विराजमान हैं। इस प्रकार से कुछ दिनों के लिए तुला राशि में तीन ग्रहों का संयोग बना हुआ है, इस राशि के लिए मंगल का फल मिलाजुला रहता है। लग्न कुंडली के मुताबिक़ मंगल तुला लग्न के लिए मारकेश होते है।
 
मंगल का तुला राशि में प्रवेश से इस माह सभी 12 राशियों पर प्रभाव कैसा रहा असर
मेष राशि- व्यापार की दृष्टि से थोड़ा उथल-पुथल रहा।
वृषभ राशि- आर्थिक तंगी रही लेकिन कोर्ट-कचहरी के मामलों से मुक्ति मिली।
मिथुन राशि- नौकरी में उन्नति एवं रुका हुआ धन प्राप्त हुआ।
कर्क राशि- रोजगार में उन्नति हुई।
सिंह राशि- शौर्य एवं साहस में वृद्धि हुई।
कन्या राशि- अप्रिय दुर्घटना घटी।
तुला राशि- अच्छा परिणाम देखने को मिला।
वृश्चिक राशि- उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बना।
धनु राशि- भाग्य में उन्नति और मान-सम्मान में वृद्धि हुई।
मकर राशि- समाज के संभ्रांत लोगों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिला।
कुंभ राशि- विदेश यात्रा का संयोग बना।
मीन राशि- अटके काम पूरे हुए।

आज है मार्गशीर्ष अमावस्या, जानिए कैसे करें पितरों को खुश

Utpanna Ekadashi 2019: जानिये इस दिन व व्रत का महत्व, ऐसे कार्य जो नहीं करना चाहिए

24 नवंबर का राशिफल: आज के दिन यह 2 राशियों को मिल सकता है मुनाफे का प्रस्ताव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -