अंकज्योतिष: जानिये 23 नवम्बर का भाग्यशाली अंक व शुभ रंग
अंकज्योतिष: जानिये 23 नवम्बर का भाग्यशाली अंक व शुभ रंग
Share:

ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के मुताबिक लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।  इसके अलावा जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे यदि किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।

अंक- 1 
नाम अक्षर-  O Z 
संपत्ति संबंधी विवाद बढ़ सकता है। व्यर्थ के तर्क वितर्क में समय नष्ट न करें। खुशहाली के लिए बनाई गई योजनाएं गति पकड़ेंगी। पार्टी व समारोह में व्यस्त रह सकते हैं। अपने परिवार से आपको भावनात्मक लगाव रहेगा। 
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- लाल

अंक- 2
नाम अक्षर- E H N X 
मानसिक तनाव खत्म हो सकते हैं। दिमाग में शांति का अनुभव करेंगे। रिश्तेदार से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपको कार्यों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में आ रहीं दिक्कतें दूर हो जाएंगी। लव पार्टनर के लिए रोमांटिक दिन है।  
शुभ अंक- 2    
शुभ रंग- लेमन


अंक- 3 
नाम अक्षर- B K R 
आपका स्वास्थ्य आज खराब रह सकता है। योग, व्यायाम प्राणायाम आदि का ध्यान रखें। व्यापार में टैक्स संबंधी परेशानी खत्म हो सकती है। परिवार के सभी लोग आपका सम्मान करेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे के साथ प्रेमपूर्वक रहेंगे। 
शुभ अंक -2 
शुभ रंग- वायलेट


अंक- 4 
नाम अक्षर- A I J Q Y
कोई व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है। कोर्ट केस में सफलता मिल सकती है। सच्चे लोगों से आपका संपर्क बनेगा। कामकाज व आजीविका में आप अच्छे तरीके से व्यस्त रहेंगे, लेकिन व्यस्तता में भी अपने परिवार को प्यार देंगे। स्थितियों में परिवर्तन के साथ बेहतर समय की आशा है। 
शुभ अंक- 10  
शुभ रंग- लाल

अंक- 5 
नाम अक्षर- U V W
सामाजिक एवं कल्याणकारी कार्यों में भाग ले सकते हैं। आज आपको कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। नए मित्र बनेंगे। प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। संतान की तरफ से परेशानी उत्पन्न होगी।
शुभ अंक- 42 
शुभ रंग- सिलवर

अंक- 6 
नाम अक्षर- D M T 
सरकारी कर्मचारी के लिए दिन उत्तम है। पदोन्नति हो सकती है। आभूषण और ज्वैलरी की शापिंग कर सकते हैं। यात्रा भी हो सकती है। पिता के साथ चला आ रहा विवाद खत्म होगा। घूमने, फिरने व पिकनिक आदि की योजना बना सकते हैं। 
शुभ अंक- 3  
शुभ रंग- पीला


अंक- 7 
नाम अक्षर- C G L S
व्यापार में नए कार्यों की प्रेरणा आपको प्राप्त हो सकती है। आज राजनीतिक लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। आप दोगुने जोश के साथ अपने कार्यों में डटे रहेंगे। आपके अच्छे स्वभाव के कारण दूसरों का भला हो सकता है। 
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- सिल्वर

अंक- 8 
नाम अक्षर- F P
आप अपने व्यवहार व कार्य में सकारात्मक परिवर्तन लाएंगे। आत्म मंथन का समय है। मेहमानों का आगमन होगा व उनकी आवभगत में व्यस्त रहेंगे। नौकरी में आय के अधिक स्त्रोत बन सकते हैं। किसी रिश्तेदार से आपका विवाद हो सकता है। 
शुभ अंक- 6 
शुभ रंग- वायलेट


अंक- 9
आज आप काम में लापरवाही करेंगे तो, शत्रुओं को आपके खिलाफ बोलने का मौका मिल सकता है। आप अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह बड़ी ही गंभीरता से करेंगे। जीवनसाथी से संबंधो में सरलता व सहजता आएगी। 
शुभ अंक- 8  
शुभ रंग- मेजन्टा

 

आज है उत्पन्ना एकादशी, जानिए व्रत विधि, शुभ मुहूर्त और कथा

काले धागे से दूर रहे यह दो राशियों वाले जातक, रहेंगे सुरक्षित

इस राशि पर है चतुर्ग्रही योग, धनु राशि में आने से चार ग्रहों का दुर्लभ संयोग बन रहा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -