दिल्ली चुनाव परिणाम पर अनिल विज का तंज, कहा- मुद्दे हार गए, मुफ्तखोरी जीत गई
दिल्ली चुनाव परिणाम पर अनिल विज का तंज, कहा- मुद्दे हार गए, मुफ्तखोरी जीत गई
Share:

नई दिल्ली:  दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम पर हरियाणा के नेताओं ने प्रतिक्रिया आना आरंभ हो गई है। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि दिल्ली के चुनाव में मुद्दे हार गए और मुफ्तखोरी जीत गई। उल्लेखनीय है कि चुनाव से पहले ही अनिल विज आम आदमी पार्टी पर लगातार निशाना साध रहे थे, इसी दौरान उन्होंने जीत के बाद इस तरह की प्रतिक्रिया दी है। 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली में बेशक आम आदमी पार्टी (आप) की दोबारा सरकार बन गई हो, किन्तु एक बात स्पष्ट हो गई कि सीएम अरविंद केजरीवाल व उनकी टीम को प्रशासनिक व्यवस्था में भरोसा नहीं है। चुनाव के दौरान बार-बार चुनाव आयोग पर सवाल उठाए गए। यह दिल्ली की आवाम के लिए भी सवाल है कि किस तरह की पार्टी को जनादेश मिला है। 

उन्होंने कहा है कि यह जनादेश कांग्रेस पार्टी के लिए चिंता का विषय है। जो कांग्रेस कभी देश की सबसे बड़ी पार्टी थी, आज इस प्रकार से सिमट कर रह गई है। आपको बता दें कि चुनाव आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आप ने 26 सीट पर जीत दर्ज कर ली है और भाजपा के दो उम्मीदवारों को जीत मिल चुकी है। जबकि आप 37 सीटों पर और भाजपा 5 सीटों पर आगे चल रही है।

दिल्ली चुनाव Live: वैलेंटाइन वीक में केजरीवाल ने किया प्यार का इजहार, दिल्लीवालों से कहा- I Love You

बांग्लादेश : रोहिंग्या शरणार्थियों के साथ खौफनाक हादसा, 15 लोगों की हुई मौत

ओवैसी पर भाजपा नेता का बड़ा हमला, कहा-कागज भी दिखाएंगे और जूते भी खाएंगे...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -