तो इस फिल्म में दिखेगा अनिल कपूर का बेचलर बॉय अंदाज
तो इस फिल्म में दिखेगा अनिल कपूर का बेचलर बॉय अंदाज
Share:

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर जो की हमे अपनी पूर्व की सफलतम फिल्म 'की एंड का' में भी नजर आ चुके है. तथा इस फिल्म में हमे अभिनेता अर्जुन के साथ में अभिनेत्री करीना कपूर भी नजर आई थी. अब चर्चा है की बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'मुबारका' में डबल रोल निभाते नजर आयेंगे। व देखा जाए तो अनिल कपूर के कहने पर अर्जुन ने 'मुबारका' फिल्म साइन की है।

इसमें रियल लाइफ के चाचा-भतीजा यानी अनिल-अर्जुन फिल्म में भी चाचा-भतीजा बने हैं। अर्जुन की इसमें दोहरी भूमिका है। तथा अब चर्चा है की अपनी इस फिल्म में अभिनेता अनिल कपूर जो की 59 साल के है वे फिल्म में एक बेचलर का किरदार निभाने वाले है. सूत्र ने बताया 'वो फिल्म में सिंगल ही नजर आएंगे।

यह एक मजेदार किरदार है। आम रोल से थोड़ा अलग भी है। अनिल कपूर के लिए फिल्म में एक रोमांटिक एंगल भी होगा। साथ में कोई नजर जरूर आएगा।'  अर्जुन फिल्म में ड़बल रोल करते दिखेंगे। साथ में होंगी इलियाना डिक्रूज और अथिया शेट्टी।' तथा अभी पूर्व में ही फिल्म 'मुबारकां' की रिलीज़ डेट बिलकुल अनोखे अंदाज़ में जारी की गई है। फिल्म अगले साल 28 जुलाई को रिलीज़ होगी। फिल्म का रिलीज़ डेट 'शादी के कार्ड' में जारी की गई है।  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -