गिरफ्तार हुए अनिल देशमुख, लगा ये गंभीर आरोप
गिरफ्तार हुए अनिल देशमुख, लगा ये गंभीर आरोप
Share:

मुंबई: भ्रष्टाचार के मामले में CBI ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को गिरफ्तार कर लिया है। एक दिन पहले ही देशमुख को जेजे अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। वे शनिवार से हॉस्पिटल में एडमिट थे। तत्पश्चात, CBI ने उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ आरम्भ कर दी है। इससे पहले CBI ने देशमुख के पीए कुंदन शिंदे, पीएस संजीव पलांडे तथा निलंबित सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे को गिरफ्त में लिया था।

आपको बता दें कि इससे पहले बॉम्बे उच्च न्यायालय ने अनिल देशमुख की याचिका पर सुनवाई से मना कर दिया। जज ने याचिका दूसरी पीठ के समक्ष रखने के निर्देश दिए। देशमुख ने विशेष CBI कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें कथित भ्रष्टाचार के मामले में उनकी हिरासत की मांग वाले CBI के आवेदन को इजाजत दी गई थी।

वही देशमुख ने मुंबई CBI कोर्ट तथा स्पेशल कोर्ट के मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत पारित 2 आदेशों को चुनौती दी थी, जिसमें अदालतों ने CBI को उनकी हिरासत देने का आदेश दिया था। देशमुख भ्रष्टाचार के इल्जामों का सामना कर रहे हैं। बॉम्बे उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार, CBI ने उनके एवं अज्ञात अपराधियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। CBI की तहकीकात जारी थी कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने देशमुख को मनी लॉन्ड्रिंग के इल्जाम में गिरफ्तार कर लिया। CBI ने लगभग 1 वर्ष तक चली जांच के बाद देशमुख और अन्य अपराधियों को हिरासत में लेने का निर्णय लिया। इसके लिए एजेंसी ने जज डीपी शिंगाडे की विशेष CBI कोर्ट के समक्ष एक आवेदन दायर किया था।

पंजाब जीतने के बाद AAP ने हिमाचल प्रदेश में फूंका चुनावी बिगुल, दिया 'हिमाचल मांगे केजरीवाल' का नारा

'राष्ट्रहित सर्वोपरि के सिद्धांत पर चलने वाली देश की एकमात्र पार्टी है भाजपा...', स्थापना दिवस पर बोले सीएम योगी

विपक्ष नेताओं के साथ भोजन के बाद PM मोदी से मिले शरद पवार, बढ़ी राजनीतिक हलचल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -