19 सितंबर 2021 को अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाने वाला है। आप सभी को बता दें कि इस दिन भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा करते हैं और यह उन्ही की पूजा के लिए खास दिन माना जाता है। वहीं इस शुभ अवसर पर अगर आप भगवान विष्णु को अपनी राशि के अनुसार उस रंग की डोरी बांधेंगे तो आपको जीवन में यश, सुख, आरोग्य और सफलता मिलेगी। आइए जानते हैं।
मेष एवं वृश्चिक राशि- सफेद रंग की अनंत (डोरी) बांधें।
वृषभ, कर्क एवं तुला राशि- सफेद रंग की अनंत (डोरी) बांधें।
मिथुन एवं कन्या राशि- हरे रंग की अनंत (डोरी) बांधें।
सिंह राशि- गुलाबी रंग की अनंत (डोरी) बांधें।
मकर एवं कुंभ राशि- काले रंग का अनंत बांधें।
धनु एवं मीन राशि- पीले रंग की अनंत (डोरी) बांधें।
अनंत सूत्र बांधने का मंत्र-
अनंत संसार महासमुद्रेमग्नं समभ्युद्धर वासुदेव।
अनंतरूपे विनियोजयस्वह्यनंतसूत्राय नमो नमस्ते।।
अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति बप्पा का विसर्जन होता है और इस दिन विसर्जन के 2 शुभ मंत्र है, जिन्हें बोलकर बप्पा को बिदा किया जाए तो वह जीवन को खुश रखने के अच्छे-अच्छे आशीर्वाद देते हैं। आइए बताते हैं।
श्री गणेश विसर्जन मंत्र 1
यान्तु देवगणा: सर्वे पूजामादाय मामकीम्।
इष्टकामसमृद्धयर्थं पुनर्अपि पुनरागमनाय च॥
श्री गणेश विसर्जन मंत्र 2
गच्छ गच्छ सुरश्रेष्ठ स्वस्थाने परमेश्वर।
मम पूजा गृहीत्मेवां पुनरागमनाय च॥
जल्द ही लखनऊ वापसी करेगा टेस्ट क्रिकेट, भारत-न्यूज़ीलैंड मैच की करेगा मेजबानी
दर्शकों ने इस कंटेस्टेंट को बनाया बिग बॉस ओटीटी का विनर
लंबे समय के बाद दीपिका कक्कड़ ने की फैंस से मुलाकात, जबरदस्त लुक में आई नजर