हाथी के आगे डांस कर लड़की को देख अचंभित हुए आनंद महिंद्रा, वीडियो शेयर कर कही ये बात
हाथी के आगे डांस कर लड़की को देख अचंभित हुए आनंद महिंद्रा, वीडियो शेयर कर कही ये बात
Share:

देश के मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहते हैं। ट्विटर पर उनके द्वारा की गई पोस्ट और अनोखी फोटोज एवं वीडियो शेयर करते रहते हैं, जिन्हें लोग जमकर पसंद करते हैं। कुछ ऐसी ही वीडियो क्लिप महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने अपने अकाउंट से साझा की है, जो तेजी से वायरल हो रही है। इसमें एक लड़की हाथी के सामने डांस कर रही है तथा फिर कुछ ऐसा होता है कि आनंद महिंद्रा बोल पड़ते हैं 'Amazing'। 

आनंद महिंद्रा द्वारा ट्वीट (Anand Mahindra) की ये इस वीडियो क्लिप कर्नाटका के कटील (Kateel, Karnataka) मौजूद श्री दुर्गापरमेश्वरी मंदिर (Sri Durgaaparameshwari Temple) की है। यहां नजर आ रहा है कि एक नर्तकी डांस कर रही है तथा उसके पीछे एक हाथी खड़ा हुआ है। परंपरागत नृत्य करते हुए ये लड़की हाथी के सामने हाथ जोड़कर अपना सिर झुकाती है तथा जैसे ही लड़की ऐसा करती है। हाथी अपनी सूंढ़ उसके सिर पर रखकर उसे आशीर्वाद देता है। इस नजारे को देखकर स्वयं आनंद महिंद्रा भी अचंभित रह गए। 

इस वीडियो को महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने 31 दिसंबर को अपने अकाउंट पर शेयर किया था। इस वीडियो को देखने के बाद उन्होंने कैप्शन में लिखा 'Amazing'। मुझे लगता है कि टेंपल एलिफेंट हम सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दे रहा है! इस कैप्शन के साथ उन्होंने स्माइली वाली एक इमोजी भी साझा की है। उनके इस वीडियो को ट्विटर उपयोगकर्ता बेहद पसंद कर रहे हैं तथा इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आनंद महिंद्रा द्वारा साझा की गई इस वीडियो क्लिप को मिलियन व्यूज प्राप्त हो चुके थे, जबकि 30 हजार से ज्यादा लाइक्स प्राप्त हो चुके हैं। गौरतलब है कि महिंद्रा चेयरमैन के ट्विटर पर लगभग एक करोड़ फॉलोअर्स हैं तथा उनके पोस्ट किए गए ट्वीट्स को उपयोगकर्ता खासा पसंद करते हैं।

इस परिवार में एक साथ हुई 35 लोगों की मौत, अब PM मोदी ने पत्र लिख जताया दुःख

भारी ठंड ने बरपाया कहर, MP के इन शहरों में बदला स्कूल का समय

इंदौर में फूटी पाइप लाइन, सामने आया दिल दहलाने वाला VIDEO

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -