इस शहर में बन रहा है 80 फीट का राम मंदिर का मॉडल, 22 से 28 जनवरी तक होंगे खास कार्यक्रम
इस शहर में बन रहा है 80 फीट का राम मंदिर का मॉडल, 22 से 28 जनवरी तक होंगे खास कार्यक्रम
Share:

मुंबई: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश भर में उत्सव का माहौल है। एक तरफ राम जन्मभूमि है, जिसे बड़ी ही सुंदरता से सजाया जा रहा है। यहां 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां भी आखिरी चरण में चल रही है। वहीं देशभर से भारी संख्या में लोग राम मंदिर के दर्शन करने के लिए जाना चाहते हैं, जो उस दिन संभव नहीं है। देश के अलग-अलग जगहों पर राम मंदिर के दर्शन कराने राम मंदिर की प्रतिकृति बनाई जा रही है। मुंबई से सटे मीरा भयंदर में अब तक की सबसे बड़ी राम मंदिर की प्रतिकृति बनाई गई है। इस प्रतिकृति की ऊंचाई 80 फीट बताई जा रही है।

आयोजकों का कहना है कि मीरा भयंदर की जनसंख्या 15 लाख है। इसे देखते हुए हुए जैसल पार्क चौपाटी पर इस भव्य राम मंदिर की प्रतिकृति बनाई जा रही है। राम भगवान की स्थापना के साथ ही यहां पर 22 से 28 जनवरी तक अलग-अलग क्रायक्रम भी रखे गएं हैं। वहीं, इस प्रतिकृति में 40 फीट ऊंचा गुम्बद भी बनाया गया है, जिसको लगाया जाना है। साथ ही इसको हुबहू राम मंदिर जैसा ही बनाया गया है। इस पर नक्काशी भी राम मंदिर की तर्ज पर की गई है। 

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में युवा कलाकार छोटन घोष मोनू ने ने 20 किलो बिस्किट से राम मंदिर का मॉडल बनाया है। राम मंदिर की इस 4 फीट गुणा 4 फीट की प्रतिकृति को बनाने में उन्हें 5 दिन का वक़्त लगा है। इस मॉडल को बनाने में बिस्किट के अतिरिक्त थर्मोकोल, प्लाईवुड, ग्लू-गन आदि का उपयोग किया गया है। 

'भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमारे वाहन तोड़ दिए..', असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रही कांग्रेस का आरोप, गिरफ़्तारी की मांग

लड़खड़ाए सीएम स्टालिन, तो पीएम मोदी ने संभाला ! सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला Video

कोहरे के कारण रद्द हुई उड़ानें और ट्रेनें, यहां देखें सूची

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -