अमृता राय ने त्यागा दिग्विजय की संपत्ति से अपना अधिकार
अमृता राय ने त्यागा दिग्विजय की संपत्ति से अपना अधिकार
Share:

नई दिल्ली : लोकप्रिय टेलिविजन एंकर और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता राय ने दिग्विजय की सभी संपत्तियों से अपना अधिकार छोड़ दिया है। इस मामले में दिग्विजय सिंह ने ट्विट कर विरोधियों को उत्तर दिया। जिसमें उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि उनकी पत्नी अमृता राय ने उनकी पारिवारिक और अर्जित संपत्ति में अपना अधिकार त्याग दिया है। दरअसल उन्होंने जयवर्धन के अधिकार में अपना अधिकार त्याग दिया। उनका कहना था कि उन्होंने जो कहा सो किया।

गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह की दूसरा विवाह सोश्यल मीडिया पर अमृता से हुआ था। जिसे लेकर काफी चर्चा की गई। बड़े पैमाने पर उन्हें संपत्ति के लालच में दिग्विजय सिंह से विवाह करने की बात कहकर निशाने पर लिया गया। दिग्विजय सिंह और अमृता ने सितंबर 2015 में विवाह कर लिया था। हालांकि इस मामले में काफी विवाद हुआ था और दिग्जिवय के भाई लक्ष्मण सिंह की पत्नी ने भी दिग्विजय का विरोध किया था।

मगर इसके बाद भी अमृता और दिग्विजय दोनों अपनी बात पर डंटे रहे। इस मामले में अमृता ने सोश्यल मीडिया पर पोस्ट किया कि उन्होंने दिग्विजय सिंह के साथ प्यार के चलते विवाह किया है जिनके कारण उन्होंने दिग्विजय सिंह से उनकी संपत्ती बेटे और बेटियों के नाम करने का निवेदन किया था। उन्होंने कहा कि वे एक सम्मानजनक प्रोफेशन और कैरियर में दिग्विजय का केवल साथ ही चाहती हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -