इस एक्टर के साथ जुड़ चुका है आम्रपाली दुबे का नाम
इस एक्टर के साथ जुड़ चुका है आम्रपाली दुबे का नाम
Share:

भोजपुरी की यूट्यूब क्वीन के नाम से पहचानी जाने वाली अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और जुबली स्टार कहे जाने वाले अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ हमेशा दोनों ही स्टार्स अपनी रिलेशनशिप को लेकर सुर्ख़ियों में बने रहते है। वहीं आज भोजपुरी की क्वीन आम्रपाली दुबे आज अपना जन्मदिन मना रही है। जी हां आम्रपाली दुबे का जन्म आज ही के दिन यानि 11 जनवरी 1987 को हुआ था. तो चलिए जानते है आम्रपाली दुबे के बारें में कुछ खास बातें..... 
 
आम्रपाली दुबे और निरहुआ के रिलेशनशिप के बारे में हमेशा से ही कई खबरें सामने आती है। दरअसल, दोनों स्टार ने एक साथ तकरीबन 30 मूवीज में साथ काम किया है। इस बात की जानकारी भी कपिल शर्मा शो में आम्रपाली दुबे ने ही दे डाली थी। निरहुआ और आम्रपाली दुबे की कैमिस्ट्री के कई दीवाने है। फैंस इनकी जोड़ी को साथ में देखना पसंद करते हैं फिर वो चाहे ऑन स्क्रीन हो या फिर ऑफ स्क्रीन हो। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार  दोनों को साथ में कई अवसरों पर भी देखा जाता रहा है फिर वो कोई इवेंट हो या प्रोग्राम। ऐसे में निरहुआ और आम्रपाली दुबे को लेकर चर्चा रिलेशनशिप की बातें भी सुनने को मिलती है। हालांकि, दोनों ही स्टार ने अपनी रिलेशनशिप को दोस्ती का नाम दे चुके है।

निरहुआ और आम्रपाली दुबे की रिलेशनशिप की खबरों उस दिन और तेज तेजी पकड़ ली थी जब अभिनेत्री  ने दिनेश लाल यादव को लेकर अपनी फीलिंग्स व्यक्त कर दी थी। 'पटना जंक्शन' के शुभ मुहूर्त के बीच आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर बोला था कि दिनेश बेहद ही मिलनसार और नेकदिल व्यक्ति हैं। अभिनय इनके रग रग में बसी हुई है। उनके साथ  कार्य करने में उन्हें बहुत खुशी मिलती है। वो पूरी यूनिट को अपना परिवार ही बोलते है।

जिसके साथ ही अभिनेत्री  ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए बोला था कि वो खुद खुशनसीब मानती हैं कि उनके दर्शक उनकी जोड़ी को बहुत पसंद करते हैं। आम्रपाली दूबे ने बात-बात में अपनी दिल की बात जगजाहिर भी कर दिया था और बोला था कि दिनेश जैसा नेक दिल इंसान का पति रूप में मिलना सौभाग्य की बात है। जब पूरी यूनिट से ये इतना प्यार करते हैं तो अपनी पत्नी और परिवार से कितना करते होंगे, इस बात का अंदाजा हर कोई खुद ही लग जाता है।

नेपोटिज्म का शिकार हो चुके है ये बड़े कलाकार

नंदामुरी बालकृष्ण से लेकर सुरेश गोपी तक इन कलाकारों के कारनामे आज भी है सबसे बड़े राज

इस एक्टर के सुसाइड से लेकर AR रहमान तक नहीं जानते होंगे आप इंडस्ट्री के ये काले राज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -